कानपुर। यूपी के कानपुर जिले एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां रविवार सुबह एक कलयुगी पिता ने दो जुड़वां बेटियों (11) की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह 4:30 बजे यूपी-112 से पुलिस को सूचना मिली कि त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में दो नाबालिग बच्चियों की हत्या कर दी गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर दोनों के शव लहूलुहान हालत में पाए गए।
दोनों के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। फारेंसिक टीम ने मौके से खून से सने साक्ष्य और हत्या में इस्तेमाल हथियार के अवशेष संकलित किए हैं। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस उपायुक्त दक्षिण, दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रची थी NoidaViolence की साजिश, कई संगठनों के साथ मिलकर किया प्रदर्शन
