Murder in Hotel : हैवान मामा का पहले गला काटा फिर हथौड़े से सिर फोड़ दो बच्चों की मां बन गई कातिल

Brutal Uncle: First Slits Throat, Then Crushes Head with a Hammer—Mother of Two Becomes a Killer

खिल्लो टाइल्स लगाने का काम करता था। वह अक्सर उससे मिलने आता था।

आगरा। मामा की गंदी हरकतों से परेशान होकर एक महिला ने हमेशा— हमेशा के लिए मुक्ति पाने का जो रास्ता चुना वह उसके परिवार और बच्चों के लिए बड़ा कष्टप्रद साबित हो गया। यदि महिला ने पुलिस का सहारा लेकर आरोपी पर कार्रवाई कराई होती तो कम से कम उसके बच्चों को उसके प्यार से दूर नहीं होना होता। हत्यारोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रिश्ते का मामा उसे बार— बार होटल में बुलाकर उसका शोषण करता था, इससे वह तंग आ चुकी थी, इसलिए जब वह शुक्रवार को होटल में मिलने गई तो पूरी तैयारी के साथ गई, पहले दोनों ने साथ बैठकर बीयर पी इसके बाद मौका मिलते ही उसने सर्जिकल ब्लेड से उसका गला रेत दिया, फिर हथौड़े से वार करके उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद हत्या का सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की, इसके बाद भी पकड़ी गई।

एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पूछताछ में महिला पहले कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस को लग रहा था कि हथौड़े से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने गले पर भी कट का निशान देखा। इस पर महिला से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि रिश्ते का मामा उसे परेशान कर रहा था। उसने हत्या के बाद छत पर मोबाइल को हथाैड़े से तोड़ दिया था। इस मोबाइल में ही उसके मृतक के साथ बने वीडियो और फोटो होने की आशंका है। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं गला काटने में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड को भी होटल से बाहर फेंक दिया था। इसके अलावा कमरे से बीयर की केन और थैला भी बरामद किया गया है।

थोड़ी देर के लिए लिया था होटल

पुलिस ने होटलकर्मियों से भी पूछताछ की। पता चला कि खिल्लो ने अपने नाम से ही कमरा लिया था। कुछ देर के लिए रुकने की बात कही थी। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि होटल में घंटे के हिसाब से कमरा देने की जानकारी मिली है। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को बुलाया गया। कमरों को चेक किया गया। क्षेत्र में होटलों को चेक किया जाएगा। अनैतिक गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दो बच्चों की मां है आरोपी

आरोपी महिला के पिता ने बताया कि बेटी और रिश्ते के मामा के बीच क्या चल रहा था, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। महिला की शादी 5 साल पहले हुई थी। पति मजदूरी करता है, चार साल का बेटा है। दिसंबर 2025 उसने बेटी को जन्म दिया था। खिल्लो टाइल्स लगाने का काम करता था। वह अक्सर उससे मिलने आता था।

Women’sReservationBill : महिला आरक्षण विधेयक के संसद में गिरने पर फूटा एनडीए महिला सांसदों का गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother