Poison Mixed in Roti : भांजे के इश्क में ​गिरफ्तार महिला ने रोड़ा बनी सास को रोटी में जहर देकर मार डाला

A woman, consumed by her illicit romance with her nephew, murdered her mother-in-law—who stood as an obstacle to their relationship—by poisoning her food.

बुजुर्ग शांति देवी को रोटी में जहर देकर मारने की बात सामने आई थी।

लखनऊ। Poison Mixed in Roti भांजे के प्यार में पागल महिला ने रास्ते में आ रही सास का खेला खत्म करने के लिए रोटी में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। संदेह होने पर एक रिश्तेदार ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। इसके बाद डीएम के आदेश के बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही हत्यारोपी की तलाश में पुलिस का दल लगा हुआ है।

राजधानी के काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव की वारदात है। गांव निवासी शांति देवी (65) की हत्या हुई है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि छानबीन में शालिनी की भूमिका संदिग्ध मिली है। ग्राम प्रधान शकील के वीडियो के आधार पर शालिनी से पूछताछ की जा रही है। उसके रिश्ते के भांजे उन्नाव के औरास निवासी करन को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उन्नाव भेजी गई है।जिलाधिकारी की अनुमति से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव कब्र से निकाला गया। शव का पोस्टमॉर्टम रविवार को होगा। इससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मौत जहर से हुई, तो विसरा रिपोर्ट से पुष्टि होगी।

फोरेंसिक रिपोर्ट भी होगी अहम

बुजुर्ग शांति देवी को रोटी में जहर देकर मारने की बात सामने आई थी। मौके से पुलिस को आधी रोटी मिली थी। रोटी को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि एफएसएल की रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होती है तो वह अहम सबूत होगा। कब्र से शांति देवी के शव को निकाले जाने की खबर गांव तक पहुंची तो लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद करीब तीन घंटे के बाद कब्र से शव को बाहर निकाला गया।

सास को संदेह होने पर निपटाया

इब्राहिमगंज निवासी मनोज रावत की पत्नी शालिनी ने सास शांति देवी को पांच अप्रैल को रात के खाने में जहर दिया था। शालिनी का भांजे करन से प्रेम प्रसंग था और सास इसमें बाधा बन रही थीं। इलाज के दौरान छह अप्रैल को शांति देवी की मौत हो गई थी, जिसके बाद घरवालों ने उनका शव खेत में दफना दिया। गांव के रिश्ते के चचेरे भांजे किशोर ने जहर देने की बात बताई। इसके बाद सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी बहू शालिनी रावत ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसका कहन है कि सास के उसके रिश्ते के बारे में पता चल गया था, इसलिए उसकी टोकाटाकी से परेशान होकर यह कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने मनोज रावत की तहरीर पर शालिनी रावत व भांजे करन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।

PeaceEffortsFail :अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता विफल, बिना किसी नतीजे के अमेरिकी उपराष्ट्रपति लौटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother