Boat Sinks in River मथुरा में पुल से टकराकर नाव पलटी, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Boat Overturns After Striking Bridge in Mathura; 10 Pilgrims from Punjab Dead; Chief Minister Expresses Condolences

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया।

मथुरा। Boat Sinks in Riverधर्मनगरी मथुरा में शुक्रवार दोपहर हुए दिल दहलाने वाले हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वाले पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले थे, जो मथुरा— वृंदावन घूमने आए थे। हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने दस लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि कई लोगों का इलाज जारी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों प्रति शोक जताया, साथ ही घायलों के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की।

15 लोगों को सुरक्षित बचाया

हादसे के वक्त नाव पर करीब 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे, नाव एक निजी मल्लाह की थी, प्लांटून पुल से टकराकर नदी में डूब गई, हादसे के बाद नाव चालक वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने इसकी पुष्टि की है। वहीं बाकियों की तलाश जारी है।

हादसे के बाद जुटी भीड़

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पूछताछ में पता चला कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है, जिसके सभी लोग सदस्य थे।

सीएम योगी ने जताया दुख

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

BusOverturned बोलेरो को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दो महिलाओं की मौत, 35 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.