F15E: ईरान का दावा उसने एक और अमेरिकी विमान मार गिराया, एक पायलट को भी पकड़ा

Iran Claims It Shot Down Another US Aircraft, Captured a Pilot

एक जिंदा पायलट के पकड़े जाने का दावा भी किया जा रहा है।

तेहरान: पश्चिम मध्य ​​एशिया में जारी संघर्ष के बीच हालात और खराब होते जा रहे है। शुक्रवार को ईरान ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F15E लड़ाकू विमान को मार गिराया है। अमेरिका ने पहले तो मामले में चुप्पी साधे रखी फिर उसने इस घटना को स्वीकारा और कहा कि उसका विमान गरिया गया और क्रू लापता है । ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने मलबे की तस्वीरें जारी की थी। एक जिंदा पायलट के पकड़े जाने का दावा भी किया जा रहा है।

दोनों देश अपने-अपने हिसाब से दावे कर रहे हैं। कभी अमेरिका कहता है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। वहीं, इन सबके बीच ईरान की ओर से भी बड़ा दावा किया गया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा है कि उसकी सेना ने एक और अमेरिकीF15E स्टील्थ लड़ाकू विमान को मार गिराया है। एजेंसी ने विमान के मलबे की तस्वीरें भी जारी की हैं और कहा है कि यह विमान अमेरिका के लेकनहीथ स्क्वाड्रन का था।

ईरान के सरकारी टीवी से जुड़े एक स्थानीय चैनल ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान का पायलट पैराशूट के जरिए बाहर निकल गया। चैनल ने लोगों से अपील की कि यदि कोई पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस को सौंपता है तो उसे इनाम भी दिया जाएगा। एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका ने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और C-130 विमान से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पायलट की स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि इस दावे पर पहले अमेरिका ने चुप्पी साधे रखे थी। फिर बाद में अमेरिका ने इस घटना को स्वीकारा।

ईरान का दावा है कि पिछले 24 घंटों में यह दूसरा F15E विमान है जिसे मार गिराया गया है। इससे पहले 2 अप्रैल और 23 मार्च को भी ऐसे ही दावे किए गए थे। ईरान लगातार कह रहा है कि उसने अमेरिकी आधुनिक लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है और उन्हें गिराया है। बता दें कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध की वजह पूरी दुनिया में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस का संकट बढ़ता जा रहा है।

Youth Murder : घर से लापता किशोर का पांच दिन बाद कुएं में मिला कंकाल,काल डिटेल से खुलेगा राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother