लखनऊ : ए आई के क्षेत्र में यूं निपुण बनेंगे छात्र-छात्राएं! अवेयरनेस प्रोग्राम में निःशुल्क पंजीकरण प्रारम्भ

लखनऊ मण्डल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि समस्त बोर्ड के विद्यालय अपने विद्यार्थियों के नामांकन कराने के लिए जारी लिंक https://www.tcsion.com/courses/ai-awareness-programme/?utm_source=MPITAI को क्लिक करते हुए ओटीपी आधारित रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 7 अप्रैल 2026 है।

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में लखनऊ मण्डल के समस्त बोर्ड के क्लास 11 व 12 के छात्र—छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के मकसद से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम प्रारम्भ किया जा रहा है। इस बाबत दी गई जानकारी में लखनऊ मण्डल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि समस्त बोर्ड के विद्यालय अपने विद्यार्थियों के नामांकन कराने के लिए जारी लिंक https://www.tcsion.com/courses/ai-awareness-programme/?utm_source=MPITAI को क्लिक करते हुए ओटीपी आधारित रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 7 अप्रैल 2026 है।

अधिकतम नामांकन कराने के दिए निर्देश

दी गई जानकारी के क्रम में बताया गया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी जिलों लखनऊ, हरदोई,सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव,रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी माध्यमिक विद्यालयों से उक्त प्रोग्राम में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप अधिकतम नामांकन कराने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर द्वारा टीसीएस एवं महायोगी गोरखनाथ विश्विद्यालय, गोरखपुर के सहयोग से आयोजित किये जाने वाले 20 घण्टे के इस ए आई अवेयरनेस प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्र—छात्राओं को 2 क्रेडिट पॉइंट्स के साथ सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध

दी गई जानकारी के क्रम में बताया गया कि विद्यार्थियों के नामांकन से सम्बंधित किसी भी तरह तकनीकी सहायता के लिए विद्यालय के स्टाफ़ डॉ. हरिओम शरण -डीन प्लानिंग एंड इम्प्लीमेंटेशन— मोबाइल नम्बर-9838890123 व डॉ. विनम्र शर्मा,सह आचार्य आयुर्वेद मोबाइल नम्बर -7985098174 से सीधे सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही बताया गया कि ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://www.tcsion.com/courses/ai-awareness-programme/?utm_source=MPITAI पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother