Dowry Harassment : दहेज में इक्कीस लाख नकद, स्कॉर्पियो मिलने के बाद भी संतुष्ट नहीं हुआ दरोगा, पत्नी को दिया जहर

Even after receiving 21 lakh in cash and a Scorpio as dowry, the Sub-Inspector remained unsatisfied and poisoned his wife.

शादी के बाद ससुराल में दहेज की और मांग की जा रही थी।

आगरा। Dowry Harassment आगरा जिले में तैनात एक दरोगा ने शादी में भारी भरकम दहेज मिलने के बाद भी संतुष्ट नहीं हुआ, परिवार के साथ मिलकर पत्नी को प्रताड़ित करने के लगा, इसके अलावा दूसरी महिलाओं से भी संबंध बनाने लगा। पत्नी के विरोध करने पर माता—पिता के साथ मिलकर पत्नी को जहर खिलाकर घर में मरने के लिए छोड़ दिया। वह तो समय पर पहुंचकर पड़ोसियों ने ताला तोड़कर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो उसकी जान बच सकी, जांच में जहर देने की पुष्टि हुई। पीड़िता के परिजनों ने ऑडियो और चैट वायरल कर मामले को तूल दिया, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

पत्नी को जहर देने के आरोप में थाना न्यू आगरा में तैनात दरोगा लोकेश भाटी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में उनके भाई और माता-पिता को भी नामजद किया गया है। डीसीपी सिटी से शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।फरीदाबाद के चांदपुर निवासी संजय भाटी ने बताया कि उन्होंने बेटी मीनाक्षी की शादी 21 अप्रैल 2024 को बदायूं के रामपुर निवासी लोकेश भाटी के साथ की थी। जो इस समय न्यू आगरा थाना में दरोगा के पद पर तैनात है। शादी में इक्कीस लाख नकद, स्कॉर्पियो कार और गहने दिए थे। शादी के बाद ससुराल में दहेज की और मांग की जा रही थी।

जहर खिलाकर घर में बंद किया

29 मार्च की दोपहर लोकेश भाटी,उसकी मां शशि,पिता मुकेश और देवर धीरेश ने लायर्स कालोनी स्थित किराए के मकान में जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई थी। मामले में दरोगा पर पहले ही विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। परिजन ने बुधवार को डीसीपी सिटी अली अब्बास से शिकायत की। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में मीनाक्षी के पिता संजय ने सोशल मीडिया पर ऑडियो और चैटिंग के स्क्रीन शॉट वायरल किए हैं। दो ऑडियो में कोई व्यक्ति नौ हजार रुपए में गलत काम के लिए लड़की लाने की बोल रहा है। वहीं स्क्रीन शॉट में एक व्यक्ति की दूसरी महिला से चैट हो रही है।

CM yogi ने 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother