Three Dead :मीरजापुर में बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा समेत तीन की मौत

Uncontrollable Trailer Collides with Bike in Mirzapur; Three Dead, Including Mother and Son

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

मीरजापुर। Three Dead अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह रोशनहार के पास बेकाबू ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी बीमार पांच वर्षीय बेटे अनमोल बिंद के लिए देवर अनुराग के साथ बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान रोशनहार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने लगाया जाम

हादसे की जानकारी मिलते ही घर वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शवों को देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा, अहरौरा-जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रही हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा हैं। पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ लिया है जबकि चालक फरार है।

महाराष्ट्र बनेगा Solar Superpower , नागपुर से उठी ऊर्जा क्रांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर