FiveDead ग्वालियर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने ऑटो को रौंदा, पांच लोगों की मौत,चार गंभीर घायल

Out-of-control Scorpio rams into auto-rickshaw in Gwalior; five dead, four critically injured.

हादसे के शिकार लोग एक ही परिवार के है जो शीतला माता मंदिर से लौट रहे थे।

ग्वालियर। FiveDead मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार अलसुबह बेकाबू स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तीन बजे बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ। ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक परिवार शीतला माता मंदिर से ऑटो से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से चार की हालत खराब बताई जा रही है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

सूचना पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को भी टक्कर मार दी। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और चार लोगों का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्कॉर्पियो चालक पुलिस हिरासत में है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

यह हुए हादसे का शिकार

हादसे में शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30), शगुन पति शुभम, इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55) शुभम के ताऊ, लीला पति इंद्रजीत (52) शुभम की ताई, प्रीति पति करण कश्यप (60) शुभम की मेरठ निवासी सास की मौत हो गई। वहीं प्रीति (20), प्रियांश पिता शुभम (5), आरव पिता शुभम (6) और एक अन्य घायल हुए हैं। एसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि हादसे में घायल चारों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया हैं। ऑटो ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। उसकी हालत गंभीर है।

RamNavami धर्मनगरी अयोध्या में श्रीराम के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे मनेगा जन्मोत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother