लखनऊ।Yogi government मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश को तरक्की पर ले जाने के लिए खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य2585 प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है। गेहूं खरीद 30 मार्च से 15 जून 2026 तक 6500 केंद्रों पर की जाएगी। ऊर्जा क्षेत्र में घाटमपुर पावर प्लांट के लिए कोल माइन विकास के लिए 2242.90 करोड़ स्वीकृत हुए। वहीं गोरखपुर में 20 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा। नगर विकास के तहत “नवयुग पालिका योजना” को भी मंजूरी दी गई है, जो 58 जिला मुख्यालयों में लागू होगी।
37 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
कैबिनेट बैठक में 39 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 37 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है, बैठक का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु प्रदेश के किसान रहे। सरकार ने आगामी रबी विपणन सत्र के लिए गेहूं खरीद की नीति स्पष्ट कर दी है, जिससे अन्नदाताओं की आय में सीधा इजाफा होगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट बैठक के बाद किसानों से जुड़े फैसले के बारे में जानकारी दी।
गोरखपुर में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट
प्रदेश को सौर ऊर्जा का हब बनाने की दिशा में गोरखपुर को ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करने और वहां 20 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, शोधित जल के सुरक्षित पुन: उपयोग के लिए नई नीति ‘उत्तर प्रदेश राज्य नीति (एसआरटीडब्ल्यू)-2026’ के प्रख्यापन पर भी चर्चा होगी। लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे रोशन-उद-दौला और छतर मंजिल को पीपीपी मॉडल पर ‘हेरिटेज पर्यटन इकाई’ के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी शामिल है।
soory hatyaakaand :अधिवक्ता के चैंबर में छिपा था हत्यारोपी मंजीत, भदोही से खरीदी थी देसी पिस्टल
