Cm in Ayodhya :राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को परखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, की गौसेवा

Chief Minister Yogi Adityanath visited Ayodhya to review preparations for the President's visit and performed cow service.

इस बैठक में राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

अयोध्या। Cm in Ayodhya मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वह सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर गए और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

।मुख्यमंत्री 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति के दौरे के तहत कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद, वह श्रीराम जन्मभूमि परिसर के पीएफसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री गौसेवा करते नजर आए।

तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सभी पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और साफ-सफाई प्रमुख थे। पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पहले, मुख्यमंत्री सुबह देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना किया। मां पाटेश्वरी के पांव पखारे और फिर आरती उतारी। विधिवत पूजन करने साथ ही परिक्रमा किया। उन्होंने मंदिर की गोशाला में गायों को गुड़, चना, पूड़ी और हरा चारा खिलाया। इसके साथ ही मंदिर प्रशासन से चैत्र नवरात्र मेले की तैयारी पर निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने की बात कही। इसके बाद मुख्यमंत्री अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

Azamgarh News : दो दिन से लापता भाजपा नेता के बेटे का मिला शव, पिता ने लगाया यह आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother