ED raid: ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा के खातों में विदेश से लाखों रुपये जांच करने ईडी ने मारा छापा

ED raids British cleric Shamsul Huda's accounts to investigate millions of rupees transferred from abroad

मौलाना शमशुल हुदा खान के तीन बैंक में सात एनआरआई व एनआरओ खाते की पुष्टि हुई थी।

गोरखपुर।ED raid  ब्रिटिश मौलाना के खातों में आए विदेश से रुपये की जांच पड़ताल के लिए बुधवार अल सुबह ईडी की टीम उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची। बता दें कि दुधारा थाना क्षेत्र के देवरियालाल गांव निवासी ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के खलीलाबाद शहर स्थित मीट मंडी रोड स्थित आवास रजा मंजिल पर लखनऊ की ईडी जोनल टीम बुधवार को भोर में चार बजे छापा मारा। घर पर मौलाना का बेटा नहीं मिला, जबकि मौलाना की पत्नी व बहू घर पर मौजूद थीं, जिनसे ईडी की टीम जांच पड़ताल व पूछताछ कर रही है।

घर के बाहर सीआरपीएफ का पहरा लगा हुआ है और किसी को अंदर जाने व अंदर से बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं, दूसरी ओर ईडी की एक टीम आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर स्थित मिल्लतनगर मोहल्ला में भी छानबीन कर रही है। खलीलाबाद शहर में ईडी की टीम मंगलवार को ही आ गई थी। सूत्रों की मानें तो एक टीम दिन में ही पहुंचकर मौलाना शमशुल हुदा के घर व आसपास की स्थित को जान लिया था। मोहल्ले में लखनऊ नंबर की वीआईपी लिखी गाड़ी घूमती हुई देखी गई थी।वहीं, बुधवार को तीन अन्य गाड़ियों में ईडी के अधिकारी व सीआरपी की टीम खलीलाबाद पहुंची। इसके बाद ईडी की टीम मौलाना के घर में दाखिल हुई और अपनी जांच पड़ताल शुरु कर दी।

सीआरपी के जवान घर के बाहर तैनात

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के लिए सीआरपी के जवान घर के बाहर तैनात रहे। बाहरी व्यक्ति को घर में जाने के लिए प्रवेश वर्जित कर दिया। दिन में कई बार गोला चौकी पुलिस भी घर के आसपास पहुंचकर स्थिति का आंकलन व शांति व्यवस्था की निगरानी की। स्थानीय पुलिस को पहले ही उच्चाधिकारियों की तरफ से ईडी की जांच व मौके पर शांति व्यवस्था में सहयोग के लिए निर्देश दे दिया गया था।

खलीलाबाद कोतवाली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मित्र के फेमा के तहत दर्ज कराई गई रिपोर्ट की विवेचना चल रही है। दिन में करीब दो बजे के आसपास केस के विवेचक ललितकांत यादव भी अभिलेखों के साथ मौलाना के आवास रजा मंजिल पर ईडी का जांच में सहयोग के लिए पहुंचे। वह घर के भीतर दाखिल हुए और लगभग आधा घंटा से ज्यादा का समय जांच टीम के साथ व्यतीत किया। इसके बाद वह निकलकर वहां से चले गए।

दो बैंकों में विदेश से आए 25 लाख रुपये

मौलाना शमशुल हुदा खान के तीन बैंक में सात एनआरआई व एनआरओ खाते की पुष्टि हुई थी। जांच से जुड़े सूत्रों की मानें तो एसबीआई बैंक से किसी भी तरह के विदेशी फंडिग की सूचना नहीं मिल सकी, जबकि एचडीएफसी व बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में लगभग 25 लाख रुपये विदेश से आने की पुष्टि हुई है और एसबीआई बैंक से जांच टीम को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के खिलाफ फेमा के तहत रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच अधिकारी ने उसका व परिवार के सदस्यों का विभिन्न बैंक में 18 खाता को फ्रीज करा दिया। इसके साथ ही उक्त सभी खातों में मौजूद लगभग एक करोड़ रुपये के निकासी पर भी रोक लगा दिया गया।अब जांच टीम की निगाह मौलाना के रजा फाउंडेशन व कुल्लियतुल बनातिर रजविया एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के बैंक खातों पर निगाह टिक गई है। इसकी जांच के बाद भी कंफर्म होगा कि किन-किन देशों से कितना रकम सोसाइटी के खाते में आया।

यह कैसी मोहब्बत: पहले पति को छोड़ होने वाली दामाद के साथ भागी, अब बहनोई के साथ हुई नौ दो ग्यारह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother