Paush Purnima: संगम तट पर आस्था का सैलाब पहले​ दिन तीन लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, माघ मेले की शुरुआत

A wave of faith descended on the banks of the Sangam; three lakh devotees took a holy dip on the first day, marking the beginning of the Magh Mela.

कल्पवासियों और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

प्रयागराज। Paush Purnima महाकुंभ के बाद एक बार फिर पौष पूर्णिमा पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। माघ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर स्नान ध्यान कर रहे है। सरकार के अनुसार पहले दिन तीन लाख लोगों ने पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु संगम सहित सभी प्रमुख घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचने लगे। हर-हर गंगे के जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा।

स्नान, ध्यान और पूजन-अर्चन कर श्रद्धालु मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां गंगा से प्रार्थना कर रहे हैं। कल्पवासियों और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा के अनुसार सुबह 6 बजे तक करीब तीन लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। पूरे दिन यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक अनुष्ठान

पौष पूर्णिमा के स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। भोर होते ही संगम तट पर जयकारों का शोर गूंजने लगा था। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन भक्ति की भावना सभी को प्रेरित कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

25 लाख श्रद्धालुओं के प​हुंचने का अनुमान

पौष पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार देर रात तक लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच गए। मेला क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति रही। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल दिया। पौष पूर्णिमा स्नान को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।मेला के सातों सेक्टर के पांटून पुलों को वनवे कर दिया गया है। शनिवार को पौष पूर्णिमा पर प्रशासन का करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान है। सीएम योगी ने माघ मेला के आगाज पर कल्पवासियों व श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

political war बीजेपी नेता मिथुन चक्रवती ने ममता सरकार को घेरा,बोले- यहां कश्मीर फाइल्स जैसे हालात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother