अमरोहा:Cabbage worms नई जनरेशन घर के खाने से ज्यादा फास्ट फूड खाना पसंद कर रहे है। यह उनके स्वास्थ्य के साथ ही परिजनों की जेब के लिए खतरनाक साबित हो रहे है। यूपी के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां फास्ट फूड के जरिए पत्ता गोभी से खतरनाक कीड़ा सगी बहनों के दिमाग तक पहुंच गया। परिजनों की लाख कोशिश के बाद भी दोनों की जान नहीं बचाई जा सका। एक—एक करके दोनों बहनों ने इलाज के लिए दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार कीड़ों ने दिमाग में पहुंचकर संक्रमण फैलाया जिससे बड़ी संख्या में गांठे बनने लगी, सर्जरी करने के बाद भी दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
अहाना की मौत के बाद अब इंटर की छात्रा इलमा नदीम (18) की भी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि फास्ट फूड में इस्तेमाल पत्ता गोभी के जरिये दिमाग में कीड़ा चला गया, जिसने अंदर गांठें बना दीं। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के चुचैला कलां निवासी किसान नदीम अहमद की बेटी इलमा इंटर में पढ़ाई के साथ नीट की तैयारी कर रही थी। करीब एक महीने पहले उसे टाइफाइड हुआ जिसके बाद तबीयत बिगड़ती चली गई। नोएडा के एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने दिमाग में 7-8 गांठें बताईं। इस बीच वह 5-7 दिनों के लिए ठीक भी हो गई, लेकिन अचानक फिर तबियत बिगड़ गई। दोबारा जांच कराईं तो गांठे 20-25 हो गईं। डॉक्टरों का कहना था कि गांठों के पीछे एक तरह का कीड़ा (संभावित परजीवी) जिम्मेदार है जो फास्ट फूड में इस्तेमाल गंदी पत्ता गोभी से शरीर में पहुंचा।
दावा है कि पत्ता गोभी की पत्तियों में मौजूद कीड़े और अंडे दिमाग तक पहुंचकर वहां गांठें बना देते हैं। इस रोग को न्यूरोसिस्टीसर्कोसिस कहते हैं। दवाओं से कीड़ा तो खत्म कर दिया गया लेकिन गांठें नियंत्रित नहीं हो सकीं। 22 दिसंबर को परिजन उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल ले गए जहां दिमाग का ऑपरेशन भी हुआ। लेकिन सोमवार को इलमा ने दम तोड़ दिया। देर रात गमगीन माहौल में उसका दफन किया गया।
Suicide for iPhone जालौन में आईफोन की जिदृ में 11 की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का हाल बेहाल
