गोरखपुर में फोन पर बहस के बाद पति ने दिया Triple Talaq तो फंदे पर झूल गई सानिया

Sania hanged herself after her husband gave her triple talaq after an argument over the phone in Gorakhpur

ससुराल वालों की हरकतों से तंग आकर सानिया बीते शुक्रवार को मायके अपनी मां के पास चली आई।

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी, क्योंकि फोन पर लड़ाई होने पर पति ने Triple Talaq  देकर उससे रिश्ता तोड़ लिया। इससे आहत होकर महिला ने जीवन लीला समाप्त कर ली। चौरीचौरा के वार्ड संख्या तीन के निवासी नसरुद्दीन ने बेटी सानिया (24) की शादी मुंबई में रहने वाले सलाउद्दीन रंगरेज से की थी।पति से विवाद के बाद से सानिया पिता के घर पर रह रही थी।

नसरुद्दीन ने बेटी सानिया की शादी 7 अगस्त 2023 को मुंबई के अली अहमद के बेटे सलाउद्दीन रंगरेज से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सानिया के पति समेत ससुराल के लोग उसे दहेज के लिएप्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों की हरकतों से तंग आकर सानिया बीते शुक्रवार को मायके अपनी मां के पास चली आई। सानिया की मां आशिया का आरोप है कि बेटी के यहां आने के बाद उसके पति का फोन आया था।

दोनों में बहस के बाद दामाद ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद मां, बेटी सानिया के साथ चौरीचौरा थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। सोमवार देर रात रात सानिया कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई। परिजन उसे मुंडेरा बाजार स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother