Codeine Cough Syrup वाराणसी में ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर से नशीले कफ सिरप की 30 हजार शीशियां जब्त

30,000 vials of narcotic cough syrup seized from e-rickshaw charging centre in Varanasi

हजारों कार्टून में भरी कफ सिरप की बोतलें दबाकर रखी गई थीं।

वाराणसी।Codeine Cough Syrup  पूर्वांचल से लेकर देश के कई राज्यों में फैले नशे कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में रोज नए खुलासे हो रहे है। इसी क्रम में वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद क्षेत्र में मंगलवार को कफ सिरप तस्करी रैकेट के खिलाफ एसआईटी को बड़ी सफलता हाथ लगी। डीसीपी क्राइम टी. सरवणन के नेतृत्व में गठित टीम ने एक ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया। दरअसल इस सेंटर को चोरी-छिपे गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था, जहां हजारों कार्टून में भरी कफ सिरप की बोतलें दबाकर रखी गई थीं।

मुखबिरो से एसआईटी टीम को सूचना मिली थी कि करीबियों के नेटवर्क के जरिए चल रहा यह गोदाम तीन महीने पहले किराए पर लिया गया था। राहुल नाम का युवक इस जगह को किराए पर लेकर यहां ‘झोले’ का कारोबार दिखाया था, जबकि कमरे को हमेशा बंद रखा जाता था। मौके पर पहुंची टीम ने अंदर से लगभग 30 हजार शीशियां बरामद कीं, जिनकी MRP 211 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से कुल कीमत करीब 63 लाख रुपये आंकी गई है।

शुभम जायसवाल के नेटवर्क से जुड़ा

जांच में पता चला गोदाम कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के नेटवर्क से जुड़ा है। बरामद माल उसी खेप का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसे कुछ दिन पहले रोहनिया के एक जिम से भी पकड़ा गया था। एसआईटी की प्राथमिक जांच में मालूम हो​ कि इस गोदाम का संचालन मनोज कुमार यादव के स्टैंड से होता था, जो औसानगंज का रहने वाला बताया जा रहा है। मनोज, शुभम जायसवाल का करीबी बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से भाग गया।

कुछ दिन पहले गिरफ्तार हुए आजाद जायसवाल की गाड़ी इसी गोदाम के पास खड़ी मिली थी। इसी सुराग के आधार पर एसआईटी ने लोकेशन की पुष्टि करने के बाद छापेमारी की। टीम अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, जबकि गोदाम से बरामद कार्टून, रैपर और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

सप्लाई चैनल के खुलासे की तैयारी

एडीसीपी टी. सरवणन ने बताया कि यह कफ सिरप तस्करी नेटवर्क के बड़े सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर कोडीन युक्त कफ सिरप किस चैनल के माध्यम से वाराणसी में पहुंच रहा था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। टीम ने गोदाम को सील कर दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले में कई और गिरफ्तारी होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।

Amausi Airport पर फ्लाइट के इंतजार में बैठे यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत, पत्नी बोलीं- नहीं की मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother