Amausi Airport पर फ्लाइट के इंतजार में बैठे यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत, पत्नी बोलीं- नहीं की मदद

A passenger waiting for a flight at Amausi Airport died after his health deteriorated; his wife said she was not helped.

फ्लाइटें निरस्त होने के कारण उनकी पत्नी व बच्चे बंगलूरू से टैक्सी के जरिये कानपुर पहुंचे।

लखनऊ। Amausi Airport  हवाई सफर करने वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार के प्रयास के बावजूद इंडिगो की उड़ाने पटरी पर नहीं आ रही है। राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर एक यात्र की फ्लाइट के इंतजार में तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। परिजनों ने ग्राउंड स्टॉफ पर गंभीर आरोप लगाया। मृतक की पत्नी का कहना है कि यदि समय पर उन्हें इलाज मिल गया होता तो उनकी जान बच जाती। फ्लाइट के इंतजार में बैठे कानपुर निवासी अनूप पांडेय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह निजी कंपनी में फाइनेंस एग्जीक्यूटिव थे। फ्लाइटें निरस्त होने के कारण उनकी पत्नी व बच्चे बंगलूरू से टैक्सी के जरिये कानपुर पहुंचे।

इस विषय में पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात अमौसी एयरपोर्ट पर कोकाकोला कंपनी में कार्यरत फाइनेंस एग्जीक्यूटिव अनूप पांडेय (46) की तबीयत बिगड़ गई थी। भाई अनिल ने बताया कि अनूप कानपुर के कल्याणपुर के रहने वाले थे। वह पत्नी पूजा और बेटा-बेटी के साथ बंगलूरू में रहते थे। एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले कानपुर आए थे। शुक्रवार रात वाया दिल्ली उनकी बंगलूरू के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट थी। लगातार फ्लाइट रद्द होने से वह घबराए हुए थे। आरोप है कि घटना के बाद जब परिजनों ने एयरपोर्ट अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज व जानकारी मांगी तो कोई सहयोग नहीं किया गया।

33 उड़ानें हुईं निरस्त

विमानों का निरस्तीकरण पांचवें दिन भी बरकरार रहा। कुछ विमानों का संचालन हुआ। पर रविवार को लखनऊ आने-जाने वाली 33 उड़ानें निरस्त रहीं तथा दिल्ली से आने वाली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट कर दी गई, जिससे यात्रियों की समस्याएं बरकरार है। रविवार को 740 टिकट यात्रियों ने कैंसिल करवाए।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन पिछले कई दिनों से बाधित चल रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें निरस्त होने से हवाई यातायात लगभग चौपट हो गया है। रविवार को विमानों से होने वाली दुश्वारियां बरकरार रहीं। अमौसी एयरपोर्ट पर बलरामपुर से आईं दो सगी बहनों को जब फ्लाइट निरस्त होने की सूचना मिली तो वे हताश हो गईं। एक फूट-फूटकर रोने लगी। उनका भाई ड्रॉप करने के बाद वापस लौट चुका था, ऐसे में वापसी को लेकर बहनें परेशान थीं। विमानों की देरी व निरस्तीकरण से यात्रियों की नाराजगी भी बढ़ी, जिससे उन्होंने हंगामा किया।

एयरपोर्ट पर इलाज मिलता तो बच जाती भाई की जान

फ्लाइट का इंतजार कर रहे कोकाकोला के सेल्स जोनल हेड की लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद लोक बंधु अस्पताल मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को कल्याणपुर स्थित उनके घर लाया गया। परिजनों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी पर लापरवाही के आरोप लगाए है। बड़े भाई ने कहा कि एयरपोर्ट पर इलाज मिलता तो भाई की मौत नहीं होती।

कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी अनूप कुमार पांडे पत्नी पूजा, पुत्री श्रेया और पुत्र पारस के साथ बंगलूरू में रहते थे। वहीं पर वह कोकाकोला कंपनी में बतौर सेल्स जोनल हेड के पद पर कार्यरत थे। पांच दिन पहले वह किसी रिश्तेदार की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए कानपुर आए थे। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे उनकी लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली होते हुए बंगलूरू की फ्लाइट थी। दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट लखनऊ से पकड़नी थी। वह शुक्रवार शाम पांच बजे कानपुर से निकले थे। रात नौ बजे बंगलूरू से पत्नी पूजा ने उनसे बात की तो उन्होंने लखनऊ में फ्लाइट का इंतजार करने की बात कही। रात 11 बजे फिर पत्नी पूजा ने जब फोन किया तो उनके निधन की जानकारी हुई।

दो बच्चों के पिता हैं अनूप

पत्नी ने घटना की जानकारी कानपुर निवासी जेठ अधिवक्ता अनिल पांडे को दी। अनिल ने बताया कि एयरपोर्ट में अथाॅरिटी ने बताया कि अनूप को हार्टअटैक पड़ा था और लोकबंधु अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट में डाॅक्टर की व्यवस्था होती तो शायद उनके भाई की जान बच जाती। शव के कानपुर पहुंचते ही पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

 

RupaliSuri का ग़ज़ब का रेड कार्पेट चार्म, स्टाइल देखकर चौंके लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother