शहीदे आजम भगत सिंह की 118 वीं जयंती पर सोनीपत में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

28 सितंबर 2025, सोनीपत। देश के महान क्रांतिकारी व आजादी आंदोलन में अपने जीवन को कुर्बान करने वाले, शहीदे आजम भगत सिंह की 118 वीं जयंती पर भारत की एकमात्र क्रांतिकारी पार्टी एस यू सी आई कम्युनिस्ट की ओर से अशोक विहार कार्यालय सोनीपत में उनकी याद में एक सभा की गई।
सभा की अध्यक्षता पार्टी के सचिव मंडल के सदस्य व केंद्रीय मजदूर संगठन ए आई यू टी यू सी के प्रदेश सचिव कामरेड हरि प्रकाश ने की, संचालन भारत सिंह ने किया। आज की सभा के मुख्य वक्ता राज्य कमेटी सदस्य कामरेड ईश्वर सिंह राठी ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह ने देश को आजाद कराने के साथ-साथ पूंजीपतियों के शासन की जगह मजदूर किसानों का शासन स्थापित करने का सपना लिया था । उन्होंने समाज के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालते हुए कहा था कि हमें इतिहास से सीख लेते हुए एक नया समाज समाजवादी समाज का निर्माण करना होगा। जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का शोषण व एक देश दूसरे देश का शोषण न कर सके। ऐसा समाज बनाना हमारा लक्ष्य है।
लेकिन सन 47 में अंग्रेज साम्राज्यवादीयों की जगह भारत का पूंजीपति वर्ग समझौते के द्वारा गददी पर बैठ गया। तब से लेकर आज तक इन पूंजीपतियों की लूट के चलते जहां एक तरफ चंद लोगों के हाथ में देश की ज्यादातर धन दौलत जमा हो चुकी है तो दूसरी तरफ गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ बलात्कार करके हत्या तक कर दी जाती है । ऐसे समाज का सपना उन्होंने नहीं देखा था। इसलिए आज देश की मेहनतकश जनता मजदूर किसानों, नौजवानों,छात्रों को उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए एसयूसीआई कम्युनिस्ट को मजबूत करना होगा और इन जन समस्याओं के खिलाफ एक सशक्त आंदोलन चलाते हुए सभी समस्याओं की जननी पूंजीवादी व्यवस्था को उखाड़ कर समाजवादी समाज की स्थापना करनी होगी तभी उनका सपना वास्तव में पूरा हो सकेगा ।
आज की सभा के अध्यक्ष कामरेड हरि प्रकाश ने कहा कि आज देश के बहुत जगह पर शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई जा रही है लेकिन उनकी जयंती को मनाने का सही मायने है कि उनके जीवन से सीख लेते हुए हम एक नए शोषण हीन समाज का निर्माण करें, मना तो वे लोग भी रहे हैं जो उनके विचारों से सहमत नहीं है
। क्योंकि भगत सिंह एक धर्मनिरपेक्ष वैज्ञानिक सोच और लेनिन के जीवन से प्रेरणा लेते हुए एक उन्नत समाज की ओर ले जाना चाहते थे, जो नहीं हो सका। इसलिए आज के लोगों को जहां से समस्याएं आ रही हैं उन समस्याओं का कारण जानते हुए उस दिशा में आंदोलन का निर्माण करना होगा।
संचालक भारत ने एक क्रांतिकारी गीत सुनाया सभी साथियों ने भगत सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी । आज की इस मीटिंग में महेंद्र सिंह, मास्टर नफे सिंह मलिक,रिशिपाल,अनु एडवोकेट, सेवानंद,, प्रताप सिंह,सुरेंद्र छिकारा, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।

जारी कर्ता
ईश्वर सिंह राठी
राज्य कमेटी सदस्य
एस यू सी आई कम्युनिस्ट
मो न -9991018450

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother