उतराखंड: बदरीनाथ से लौट रहा Helicopter crash चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल, सीएम धामी ने जताया शोक

Uttarakhand: Helicopter returning from Badrinath crashes; four people dead, two critically injured; CM Dhami expresses grief.

एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

चमोली। उतराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से बदरीनाथ से लौट रहा Helicopter crash हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है। जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं। हेलीकॉप्‍टर बदरीनाथ से देहरादून आ रहा था। जिसे सहस्रधारा हेलीपैड पर उतरना था। हेलीकॉप्टर के चट्टान पर गिरने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम के साथ ही सेना भी राहत-बचाव अभियान में लगी है। वहीं एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

सीएम धामी रख रहे पूरे घटनाक्रम पर नजर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ‘चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के नाम

कैप्टन हिमांशु (पायलट ),प्रथापा, अरुण,शंकर गौड़ा,सुधीर के, एसएस नटराजा (सभी यात्री) बता दें कि खराब मौसम के बाद भी शुक्रवार को बदरीनाथ के लिए उड़ान भरी थीं। दोपहर एक बजकर पांच मिनट एक हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी जो देहरादून पहुंचा। एक बजकर 12 मिनट देहरादून के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। जो लापता हो गया। एक बजकर 20 मिनट फिर एक हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी। वह भी सुरक्षित देहरादून पहुंच गया। फिर पता चला कि 1.12 मिनट पर उड़ने वाला हेलीकॉप्टर लापता है। इसके बाद भी दोपहर 2.10, 2.15 और 2.22 उड़ान भरी गईं। देहरादून के लिए दिनभर में लगभग 12 हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी। सभी चार्टर थी।

बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रयागराज में तीन Blue Drum में इस बार निकले करोड़ों रुपये, गिनती में पांच करोड़ की पुष्टि, पूरा घर खोदने की तैयारी

One thought on “उतराखंड: बदरीनाथ से लौट रहा Helicopter crash चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल, सीएम धामी ने जताया शोक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.