दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, बड़े भाई ने छोटे की पत्नी को चापड़ से काट डाला, इस बात से था खफा

A shocking incident took place in Delhi where the elder brother hacked the younger brother's wife with an axe, reportedly upset over the incident.

आरोपी के सिर पर खून सवार से जो भी सामने आया उस पर वार करता गया।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से मंगलवार सुबह एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक युवक ने अपने छोटे भाई की पत्नी को चापड़ से वार करके काट डाला। महिला को बचाने आई उसकी बेटी और दूसरी जेठानी पर भी आरोपी ने हमला करके घायल कर दिया। आरोपी के सिर पर खून सवार से जो भी सामने आया उस पर वार करता गया। पश्चिम दिल्ली के ख्याला स्थित जेजे कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर चापड़ से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला का गला रेतने के अलावा उसके शरीर पर कई जगह चापड़ से वार किए। मां को बचाने आई बेटी व महिला की दूसरी जेठानी पर भी आरोपी ने चापड़ से हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे अन्य परिजनों ने आरोपी इस्तिखार अहमद (49) को चापड़ समेत पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नुसरत (39), उसकी बेटी सानिया (20) और नुसरत की जेठानी अकबरी (42) को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नुसरत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

बेटे के दर्ज कराई रिपोर्ट

अस्पताल में घायल सानिया और अकबरी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। बाद में पुलिस ने नुसरत के बेटे उस्मान (19) के बयान पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी इस्तिखार अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी इस्तिखार की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसे लगता था कि नुसरत के भड़काने पर उसके परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी वजह से उसकी पत्नी ने उसे छोड़ा है। मंगलवार सुबह वह सबक सिखाने की नियत से जेजे कॉलोनी ख्याला पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

गार्ड की नौकरी करती थी नुसरत

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त डीएस भास्कर ने बताया कि नुसरत परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, ख्याला में रहती थी। परिवार में पति के अलावा बेटी सानिया व बेटा उस्मान है। इनके साथ छोटे जेठ का परिवार भी रहता है। नुसरत पूर्व में सिविल डिफेंस वॉलंटियर थी। नौकरी छुटने के बाद वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। एक मामले में इसका पति कुछ समय से जेल में बंद है। पूरे घर का खर्च नुसरत ही चला रही थी। सुबह करीब 7.30 बजे आरोपी इस्तिखार अहमद नुसरत के घर पर पहुंचा। इस बीच नुसरत ने उससे अच्छे से बातचीत की और बेटी सानिया से चाय बनाकर लाने के लिए कहा। आरोपी टिफिन में छिपाकर चापड़ लाया था। बातचीत के दौरान अचानक आरोपी ने चापड़ निकाला और नुसरत पर हमला कर दिया। नुसरत जान बचाने को दूसरी मंजिल पर भागी।

नुसरत की मौके पर मौत

परिजनों ने किसी तरह आरोपी को काबू किया। बाद में उसे बाथरूम में बंद कर 8.05 बजे पुलिस को खबर दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नुसरत को औपचारिकता के लिए अस्पताल ले गए, उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों का आरएमएल अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी इस्तिखार परिवार के साथ गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहता है। इसके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। काफी समय पहले इस्तिखार की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। दरअसल इस्तिखार को शराब पीने की लत थी और वह कोई काम भी नहीं करता था। छोटी-छोटी बात पर वह पत्नी से झगड़ा भी करता था।

इस्तिखार की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसे पता चला उसकी पत्नी नुसरत से बातचीत करती थी। उसे लगता था नुसरत ने ही उसकी पत्नी को भड़काया है। इस्तिखार को यह भी नहीं पता था कि उसकी पत्नी कहां रह रही है। वह नुसरत से पत्नी का पता पूछने पर भी आता था; लेकिन हर बार नुसरत उसका पता बताने से मना कर दिया करती थी। इस बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

 

अलीगढ़ में बड़ा हादसा: कैंटर-कार की आमने-सामने की टक्कर में चार जिंदा जले, एक गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother