
कार्यक्रम में विजय श्रीवास्तव, योगेन्द्र उपाध्याय, के पी यादव, वीरेन्द्र त्रिपाठी, रूपराम गौतम, के के शुक्ला, उदय सिंह, अमोद श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भगवती सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ व दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दिया।
श्री सिंह का जन्म 27 अगस्त 1944 को आजमगढ़ में हुआ था। वे लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध छात्र नेता रहे है। भगवती सिंह अपने छात्र जीवन से सक्रिय सामाजिक व राजनैतिक गतिविधि में शामिल रहे। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान जे. पी. मूवमेंट में सक्रिय भागीदारी भी किया था। वे छात्र संघर्ष युवा वाहिनी, पीएसी विद्रोह, पुलिस यूनियन, होम्योपैथी डाक्टर के आंदोलन, जन संसद सहित अन्य आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभाई।
वे नागरिक परिषद, जन जागरूकता अभियान, वर्कस कौंसिल सहित अन्य जन संगठनों के माध्यम से समाज में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे है।
