आज से घरों और पंडालों में होगी विघ्नहर्ता गण​पति बप्पा की पूजा-अर्चना, जानें पूजा विधि और मंत्र

From today, worship of Vighnaharta Ganpati Bappa will be done in homes and pandals, know the method of worship and mantra

गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर गणेश जी का ध्यान करें।

धर्म डेस्क। सभी देवों में प्रथम पूज्य गणेश चतुर्थी बुधवार से देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। घरों समेत पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करके पून किया जाएगा। Ganesh Chaturthi  पर लोग घरों और पंडाल में बप्पा जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और श्रद्धा के अनुसार, डेढ़ दिन, तीसरे, सातवें या फिर 10वें दिन गणेश विसर्जन करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं गणेशजी की स्थापना का मुहूर्त और पूजा विधि।

गणेश जी की पूजा विधि

गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर गणेश जी का ध्यान करें। स्नान आदि से निवृत होने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें। घर और मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई करने के बाद शुभ मुहूर्त में गणेश जी की स्थापना करें।

 

From today, worship of Vighnaharta Ganpati Bappa will be done in homes and pandals, know the method of worship and mantra
एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।

पूजन सामाग्री: पूजा में गणेश जी को पंचामृत, जनेऊ, हल्दी, चंदन, कुमकुम, अक्षत, पीले फूल, फल, धूप, दीप, वस्त्र, दूर्वा और शमी के पत्ते आदि अर्पित करें। बप्पा को मोदक और लड्डुओं आदि का भोग लगाएं। अंत में परिवार सहित गणेश जी के मंत्रों व आरती का पाठ करें और सभी लोगों में प्रसाद बांटें।गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक

गणेश जी के मंत्र

1. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

2. एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।

विघ्नशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥

3. ॐ ग्लौम गौरी पुत्र,वक्रतुंड,गणपति गुरु गणेश

ग्लौम गणपति,ऋदि्ध पति। मेरे दूर करो क्लेश।।

4. एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।

विघ्नशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥

From today, worship of Vighnaharta Ganpati Bappa will be done in homes and pandals, know the method of worship and mantra
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

गणेश जी की आरती

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।

माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।

लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।

कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

 

योगी सरकार अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla के नाम पर छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी, छात्रों को मिलेगा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां