Bareilly Murder of relations: 10 साल के ममेरे भाई को अगवा कर मांगी 10 लाख फिरौती, नहीं मिलने पर मार डाला

Murder of relations in Bareilly: 10-year-old cousin kidnapped and demanded 10 lakh ransom, killed when ransom was not received

गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो वसीम बाइक से आहिल को शाही की ओर ले जाते दिखा।

बरेली। Bareilly Murder of relations की खबर सामने आई, यहां जल्दी अमीर बनने के लालच में एक युवक ने अपने 10 साल के ममेरे भी का अपहरण करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं मिलने पर उसने ब्लेड से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। यह मामला बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली का है। यहां के रहने वाले वसीम ने ममेरे भाई आहिल (10 वर्ष) का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं मिलने पर रविवार को उसकी हत्या कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे गोली मारकर दबोच लिया।

मैसेज भेजकर मांगी फिरौती

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया रविवार रात 10:30 बजे टिटौली गांव निवासी सखावत नवी ने बताया कि उनका बेटा आहिल शाम 5 बजे से लापता है। इसी दौरान सखावत के मोबाइल पर नए नंबर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मेसेज आया। सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो वसीम बाइक से आहिल को शाही की ओर ले जाते दिखा।

पकड़े जाने के डर से मार डाला

फिरौती का मेसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वसीम को दबोच लिया। पूछताछ में उसने आहिल के अपहरण, हत्या और सखावत से फिरौती मांगने की बात स्वीकार की। कहा कि पकड़े जाने के डर से उसने शाही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर के जंगल में ले जाकर आहिल की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विक्रमपुर में तिल की फसल से आहिल का रक्तरंजित शव, आलाकत्ल (ब्लेड) और बाइक बरामद की। इस दौरान वसीम ने बाइक के बैग में रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे सीएचसी खिरका में भर्ती कराया गया है।

गुजरात में भूपेंद्र सरकार ने चलाई Transfer Express एक साथ में 85 IPS और 31 SPS और 25 जिलों के SP बदले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां