गोरखपुर। फर्जीवाड़े के शक में आरआरबी के पूर्व चेयरमैन और दो रेलकर्मियों के आवास पर गुरुवार को CBI raid। बताया जा रहा है कि ये छापा लखनऊ की सीबीआई की टीम ने डाला है। पूर्व में हुए नियुक्ति प्रकरण में गड़बड़ी की जांच करने सीबीआई की टीमें आई हैं। आरआरबी में जांच करने के बाद दोपहर में इन तीनों के आवास पर भी जाने की सूचना है। लेकिन, कोई मिला नहीं। सीबीआई की टीम ने घर वालों से पूछताछ की और जरूरी प्रपत्र मौके से लिए हैं। दरअसल मॉडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली में फर्जी तरीके से बेटों की नियुक्ति कराने के संबंध में ये छापा मारा गया है।
निजी सचिव को निलंबित किया
अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। रेलवे भर्ती बोर्ड के निर्देश पर पिछले महीने जांच करने आई दिल्ली विजिलेंस की टीम ने वर्ष 2018 से अब तक की हुई सभी नियुक्तियों से संबंधित 280 फाइलें अपने साथ ले गई थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर पहले गोरखपुर आरआरबी के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी और उनके निजी सचिव को निलंबित कर दिया गया था। सूत्रों की माने तो रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को ही इस संबंध में आरआरबी गोरखपुर के चेयरमैन को केस दर्ज कराने के लिए पत्र भेजकर निर्देश दिया है।
मरने का डर: पत्नी को आशिक के साथ मजे मारते देखा तो शादी कराके कर दिया विदा
