अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने पिछले दिनों अल-कायदा के आनलाइन टेरर माड्यूल का भंडाभोड़ करते हुए पांच आतंकियों को दबोचा था, जिसमें बेंगलुरु से पकड़ी गई अल-कायदा के एजेंडे को बढ़ावा देने के आरोप में Shama Parveen शामिल है। एटीएस शमा परवीन के इंटरनेट मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है। जांच में एटीएस को ऐसी पोस्ट मिले है, जिससे शमा परवीन का आसिम मुनीर से कनेक्शन सामने आया है।
एटीएस के अनुसार शमा परवीन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इंटरनेट मीडिया पर लगातार भारत के खिलाफ जहर फैला रही थी। वह मुनीर से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पर आक्रमण करने की अपील की थी। उसने कहा था कि अब समय आ गया है जब पाकिस्तान को भारत में खिलाफत परियोजना को लागू करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।
गुजरात एटीएस ने पकड़ा
शमा परवीन को 29 जुलाई को भारत में अल-कायदा को फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गुजरात एटीएस को शमा परवीन के कई ऐसे पोस्ट मिले हैं , जिसमें पाकिस्तान का खुला समर्थन और भारत के खिलाफ नफरत भरे संदेश शामिल हैं। शमा का बयान भारत की संप्रभुता और लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा हमला था। एटीएस की जांच में पता चला है शमा ने आसिम मुनीर के हिंसक भाषण भी साझा की थी। शमा परवीन मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है।
युवाओं को कट्टरपंथी बना रही थी शमा
शमा परवीन सोशल मीडिया से युवाओं को कट्टरपंथी बना रही थी और अल-कायदा के भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआइएस) के लिए भर्ती करने में अहम भूमिका निभा रही थी। 30 वर्षीय शमा परवीन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और बेंगलुरु के हेब्बल इलाके में अपने भाई के साथ रहती थी। फिलहाल, पूछताछ के लिए शमा को एटीएस की हिरासत में रखा गया है।
