प्रेम दीवानी ने साथ रहने की जिद की तो शादीशुदा प्रेमी ने गला दबाकर ली जान, कुएं में शव फेंक भागा

When the love-crazy woman insisted on living together, the married lover strangled her to death, threw her body in a well and fled

सीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला विवाहिता को विनोद साथ ले गया था।

मथुरा। जीजा के दोस्त के प्यार में पागल महिला गर्भवती होने के बाद साथ रहने की जिद की तो प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद शव को कुएं में फेंककर फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए कुएं के आसपास तीन स्थानीय लोगों के फोटो फेंक दिए ताकि संदेह उन पर जाए, लेकिन कानून के हाथ से वह नहीं बच पाया।

बरसाना पुलिस ने जैंत थाना स्थित कुएं में मिला विवाहिता के शव के मामले की हत्या का मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने विवाहिता की हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि बरसाना के गांव बिजवारी निवासी विवाहिता 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई। खोज के दौरान परिजन को पता चला कि उसे छाता के गांव सिहाना निवासी विनोद भगाकर ले गया है।

ससुराल और मायका पक्ष के लोग विवाहिता को तलाशने में जुटे गए। 27 अप्रैल को जैंत थाना क्षेत्र गांव चौमुहां निवासी विजय के खेत में बने कुएं में पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया।विवाहिता के पिता और ससुर ने शिनाख्त की। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला विवाहिता को विनोद साथ ले गया था। विवाहिता और विनोद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विवाहिता विनोद के साथ रहना चाहती थी, लेकिन 52 वर्षीय विनोद पहले से शादीशुदा होने के कारण उसे अपने साथ रखना नहीं चाहता था। 24 अप्रैल को ही उसने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की और शव कुंए में फेंक दिया। मंगलवार को हत्यारोपी विनोद को पुलिस ने कामा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother