Milkipur Assembly by-election: जनता दल – एस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट

Milkipur Assembly by-election

मिल्कीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैंठक करते हुए श्री ओंकार सिंह

लखनऊ / अयोध्या।  लोकसभा आम चुनावों में अयोध्या सीट गंवाने के बाद अयोध्या जिले की Milkipur Assembly by-election में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व एनडीए के घटक दलों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में व्याफक प्रचार अभियान चलाया है।

पिछले दिनों एक फरवरी से तीन फरवरी तक एनडीए के प्रमुख घटक दल जनता दल – सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर छोटी – छोटी बैठकें कर भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के समर्थन में वोट की अपील किया।

विजई बनाने की अपील

जनता दल – सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने मिल्कीपुर उपचुनाव के आखिरी दिन कई गांव में चौपाल लगाकर जनता से संपर्क किया देश व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान को भारी से भारी मतों से विजई बनाने की अपील जनता से की, उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश में गुंडा माफिया थर थर कांपते हैं। और हमारे बहन बेटियों के साथ गलत करने वालों के साथ प्रशासन शक्ति से निपटने का काम भी करती है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो सबका साथ और सबका विकास चाहती है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओंकार सिंह व अन्य नेतागण

जन संपर्क अभियान में जनता दल – एस के प्रमुख पदाधिकारियों ने जिनमें प्रदेश महासचिव शिवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक पाठक, जगदीश कुमार, हेमराज सिंह, शत्रोहन निषाद, मंडल अध्यक्ष, सुशील कुमार, महिला मोर्चा की राज्य सचिव मंजू देवी, युवा प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विमलेश कुमार, सौरभ सिंह, आदित्य त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल रहे।श्री ओंकार सिंह के रौहनी चौराहे पर स्थित मीरपुर काटे पर मंडल उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, स्वागत किया। तत्पश्चात
गांधी विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, इनायतनगर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा भी किया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother