बदायूं में पिकअप और ईकों की टक्कर में लगी आग, चालक जिंदा जला,दरोगा-सिपाही समेत छह झुलसे

Driver burnt alive in badaun

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदायूं: यूपी के बदायूं जिले से शनिवार को एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक कार में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। कर में सवार दरोगा और सिपाही समेत छह लोग झुलस गए। यह हादसा कार में लगे सिलेंडर के फटने से हुआ। पुलिस ने बताया कि बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार रात लगभग नौ बजे ईको कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई, कार में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

कार में सवार चार लोगों को बाहर निकालने के दौरान कार के सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे एक दरोगा और एक सिपाही समेत अन्य चारों लोग झुलस गए, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खाई में पलटी कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार रात नौ बजे थाना क्षेत्र के उझानी मार्ग पर स्थित ककोड़ा गांव के निकट एक पिकअप वाहन और ईको कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी, हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर थाना कादर चौक में तैनात दरोगा अवधेश कुमार सिंह और सिपाही सहदेव कुमार ने राहगीरों की मदद से कार में सवार लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला, उन्होंने बताया कि इसके बाद जैसे ही दरोगा और सिपाही ने कार चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, अचानक कार में लगा सीएनजी सिलेंडर फट गया, जिससे सिपाही और दरोगा भी बुरी तरह से झुलस गए।

सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया,अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने तक कार जलकर राख हो चुकी थी, एसएचओ ने बताया कि अभी कार चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया रहा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother