पीलीभीत में बारिश के पानी में बही नई रेल लाइन की पुलिया, ट्रेनों का संचालन बंद

पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। पीलीभीत मैलानी जंक्शन रेलवे रूट पर शाहगढ़ स्टेशन और संडई हाल्ट के बीच सकरिया नाले की पुलिया रविवार की रात पानी के तेज बहाव से बह गई। जिससे ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। हाल ही में बड़ी लाइन में बदले पीलीभीत मैलानी जंक्शन रेलवे रूट पर शाहगढ़ स्टेशन व संडई हाल्ट के बीच सकरिया नाले के तेज बहाव से पुलिया रविवार की रात पानी के तेज बहाव से बह गई। यह पुलिया रेलवे पोल संख्या 241/2 व 241/3 के बीच बताई गई है।

पानी के बहाव में पुलिया बहने से घटिया निर्माण की भी पोल खुल गई है। इसके चलते इस रूट की सभी ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन ने बंद कर दिया है,पुलिया के निर्माण में काफी समय लगेगा।इसके अलावा खटीमा पुल पर पानी बढ़ने से टनकपुर पीलीभीत रूट की ट्रेनें बंदकर दी गई है।

 घरों में भरा पानी

जिले में बारिश से नेपाल के सीमावर्ती गांव बैल्हा में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। गांव में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जिसके चलते ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं तो घरों पर ही चारपाई पर घरेलू सामान रखकर दिन काट रहे हैं। प्रशासन लोगों को नदी के किनारे न जाने एवं सुरक्षित स्थान पर जा कर रहने की हिदायत दे रहा है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़े.. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother