गाजियाबाद: मकान में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बच्चे और एक महिला जिंदा जली

Four people burnt alive

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और शवों को बाहर निकाला।

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में रविवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, यहां एक घर में आग लगने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हादसा लोनी कोतवाली क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में रविवार सुबह 6:00 बजे मकान की दूसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन बच्चे जीशान, अयान, शान और महिला गुलबाहर की मौत हो गई। वहीं शाहनवाज, शाहनवाज की पत्नी आयशा, शाहनवाज के बेटे जान ने पड़ोसी की छत से कूद कर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और शवों को बाहर निकाला।

मेरठ के रहने वाले शाहनवाज और शमशाद लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी में 30 साल से रह रहे हैं। दोनों भाई सिलाई करते हैं। शाहनवाज के परिवार में पत्नी गुलबहार दो बच्चे जीशान और अयान हैं। शमशाद के परिवार में उसकी पत्नी आयशा और दो बच्चे शान और जान हैं। यह सभी आठ लोग चार मंजिल के मकान में रहते हैं। शनिवार रात सभी लोग मकान की चौथी मंजिल में दो अलग-अलग कमरों में सोए थे।

आग लगने से मचा हड़कंप

रविवार सुबह अचानक तीसरी मंजिल में आग लग गई। आग से पूरे मकान में धुआं फैल गया। धुआं फैलने पर शाहनवाज, शाहनवाज की पत्नी आयशा, शाहनवाज के बेटे जान ने पड़ोसी की छत से कूद कर जान बचाई। बाकी परिवार के सदस्य अंदर फंस गए। इस पर दोनों भाई फिर वापस अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। आग चौथी मंजिल तक पहुंच चुकी था। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां