गृह क्लेश से तंग आकर पति- पत्नी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Couple commits suicide

मीरा शिवानी को तलाश करने घर से निकल गई।

दिल्ली। गाजियाबाद के लोनी बार्डर क्षेत्र की जवाहरनगर कॉलोनी के जी ब्लॉक में रहने वाले विजय प्रताप चौहान (30)और उनकी पत्नी शिवानी (28)ने शुक्रवार की शाम आत्महत्या कर ली। विजय प्रताप ने जवाहरनगर में ही अपने घर में फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। शिवानी का शव दिल्ली में लोनी गोल चक्कर के पास जल विभाग के अहाते में खंभे से लगाए गए फंदे पर लटक कर आत्महत्या की।

माना जा रहा है कि पति की खुदकुशी का पता चलने पर शिवानी ने जान दी। फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले विजय प्रताप मूल रूप से कासगंज के विरड़ गड़िया के निवासी थी। शिवानी का मायका भी कासगंज में है। जवाहरनगर में दोनों किराए पर रहते थे। दोनों के बीच शुक्रवार की शाम को झगड़ा हुआ था। इसके बाद शिवानी घर से चली गई थीं। लोनी गोल चक्कर के पास जिस स्थान पर उसका शव मिला, वह जवाहरनगर से लगभग दो किमी की दूरी पर है।

दंपती के बीच हुआ था विवाद

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा के मुताबिक, आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब चार बजे विजय प्रताप चौहान और उसकी पत्नी शिवानी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में शिवानी घर से चली गई थीं। विजय ने पड़ोस में रहने वाली मुंह बोली मामी मीरा को बुलाकर इस बारे में बताया।

शिवानी ने की आत्महत्या

मीरा शिवानी को तलाश करने घर से निकल गई। शिवानी के न मिलने पर वह लौटीं तो देखा कि विजय प्रताप का शव फंदे से लटका हुआ है। एसीपी ने बताया कि थोड़ी देर बाद दिल्ली के ज्योतिनगर थाना की पुलिस ने सूचना दी की लोनी गोल चक्कर के पास शिवानी ने आत्महत्या कर ली है। मीरा ने बताया कि उन्होंने विजय के आत्महत्या कर लेने के बाद उन्होंने शिवानी से फोन पर कहा था कि जल्दी आ जाओ, विजय की तबीयत खराब है। मीरा का कहना है कि शायद उसे विजय की आत्महत्या के बारे में पता चल गया।

इसके बाद ही उसने खुदकुशी की।एसीपी ने बताया कि विजय के मोबाइल फोन की काॅल रिकार्डिंग से पता चला कि उन्होंने खुदकुशी से पहले पत्नी शिवानी से बात की थी। उन्होंने वापस आने के लिए कहा। शिवानी ने साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद विजय ने कहा, तू नहीं आई तो मेरा मुंह नहीं देख पाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय और शिवानी की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों यहां आकर रहने लगे थे। पहले कभी दंपती के बीच झगड़ा नहीं हुआ। शुक्रवार को पहली बार दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उनकी एक साल की बच्ची वाणी है। मासूम वाणी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother