सोमवार के दिन बड़ा हादसा: डीजे में हाईटेंशन लाइन उतरने से एक ही गांव के नौ कांवड़ियों की मौत

हाजीपुर । सावन में भोलेनाथ का जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर जाते समय डीजे में हाईटेंशन का तार छू जाने से नौ कांवड़ियों की मौत हो गई। इससे पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। यह घटना ​बिहार के हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की है। ग्रामीणों ने बताया कि डीजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

शिव का करना था जलाभिषेक

ग्रामीणों का कहना है कि सुल्तानपुर के लोग एक साथ डीजे बजाते हुए सोनपुर के पहलेजा घाट जल उठाने के लिए जा रहे थे। सभी लोग डीजे के संगीत पर झूमते नाचते जा रहे थे। तभी अचानक डीजे 11 हजार के बिजली के सम्पर्क में आ गया। इसमें नौ लोग बुरी तरह से झुलस गए। आठ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। बाकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हुए हादसे का शिकार

रवि कुमार, राजा कुमार, नवीन कुमार, अमरेश कुमार, अशोक कुमार, कालू कुमार, आशी कुमार, चंदन कुमार और आमोद कुमार हादसे का शिकार हो गए। करंट की चपेट में आए राजीव कुमार सहित तीन लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother