लखनऊ: जयंत चौधरी बने केन्द्रीय मंत्री, कार्यकर्ता गदगद, रालोद ने यूं मनाई खुशियां

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को भारत सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाये जाने पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

इसी क्रम में आज रालोद मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई। रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे को मिठाई खिलाकर जयन्त चौधरी को मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर रालोद नेताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की अगुवाई में सड़कों पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

किसानों, कामगारों और नौजवानों में उत्साह का संचार

वहीं रालोद नेता अनिल दुबे ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को मंत्री बनाये जाने पर कहा कि उनके मंत्री बनने से देश के किसानों, कामगारों और नौजवानों में उत्साह का संचार हुआ है और पार्टी के सभी बड़े बुजुर्ग कार्यकर्ता साथी गांव और खेत खलिहानों में खुशी की लहर दौड गई है।

कहा कि जयंत चौधरी के संघर्ष से सियासत तक के इस सफर में जिन लोगों ने उन्हें सहयोग किया और उनकी हिम्मत बढ़ाने में हमेशा डटे रहे और आगे बढ़कर संघर्ष का रास्ता दिखाया वह सारे लोग उनके इस मुकाम तक पहुंचने पर बहुत ही हर्षित है।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों में प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता किरन सिंह, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महेश पाल धनगर, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, विवेक पाण्डेय, मुकेश वर्मा, विपिन द्विवेदी, ऋषभ गुप्ता, अशोक तिवारी, जगजीवन राम, एसपी बघेल, सुरेन्द्र धनगर, मनोहर मौर्य आदि के नाम शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां