लखनऊ: एनडीए सरकार में जेडीयू की धमक! कार्यकर्ता उत्साहित, यूं मनाई ​खुशियां

लखनऊ। देश में बनी एनडीए की सरकार में जेडीयू की भूमिका अहम है। इससे यूपी में उत्साहित कार्यकर्ता व नेता अब यूपी में जेडीयू को और सक्रिय करने की तैयारी में हैं। जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने लोकसभा चुनाव 2024 में जनता दल यूनाइटेड एवं एनडीए की शानदार जीत के पश्चात केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी।

जेडीयू की जनकल्याण योजनाओं ने दिलाई सफलता

सरकार में जनता दल यूनाइटेड के सांसद लोकसभा, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री एवं सांसद राज्यसभा, रामनाथ ठाकुर को राज्यमन्त्री बनाए जाने पर अपार खुशी जताई है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार तथा बिहार की जागरूक जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके सरकार द्वारा बिहार में किए गए जनकल्याणकारी योजनाएं,

यूपी में भी जेडीयू को और सक्रिय करने की तैयारी

इसमें महिला सशक्तिकरण, सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण, पंचायत चुनाव में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण, नौजवानों को सरकारी नौकरी जैसे प्रमुख कार्यों से मिली सफलता के कारण ही आज पार्टी को केन्द्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। कहा कि इस सफलता के लिए हमारे नेता नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं और हम लोग अपने नेता के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भी पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय करेंगे।

इन नेताओं ने दी बधाई

इस अवसर पर बधाई देने वालों में पार्टी के प्रदेश सह संयोजक अवधेश सिंह, प्रदेश सह संयोजक खुशनवाज अंसारी, सुभाष पाठक, इमरान इलाही, नीरज पटेल, डॉ. भरत गंगवार, ममता सिंह, शैलेन्द्र सिंह गहरवार,कल्प नाथ वर्मा, डॉ संजय सिंह, सुशील काश्यप, शैलेन्द्र वर्मा,डीएम सिंह गहरवार, भैया हरिशंकर पटेल, गोबिंद सचान, कृपाल सिंह सहित सैकड़ों लोगों के नाम शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.