मुरादाबाद में पूर्व विधायक की बेटी से सपा नेता ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर छह करोड़ ठगे

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां पूर्व विधायक की बेटी ने सपा नेता पर दुष्कर्म और अवैध वसूली का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उससे अब तक छह करोड़ रुपये वसूल चुका है।पीड़िता ने आरोपी आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, उसके भाई, भाभी और भतीजे को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता के पिता अमरोहा जनपद की एक विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। पीड़िता का परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है।

पीड़िता की शादी कानपुर निवासी कारोबारी के साथ हुई थी। चार अप्रैल 2019 को पिता के बीमार होने पर पीड़िता उनकी देखभाल करने मुरादाबाद आई थी। उसके मायके में आरोपी आसिफ उर्फ शिबली अली का आना जाना था। इसी दौरान उसने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। आरोप है कि एक दिन आरोपी के भाई विक्की चौधरी और भाभी ने पीड़िता को आरोपी के साथ कमरे में बंद कर दिया था। तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली थी। जिसके जरिए आरोपी उसे पांच साल से ब्लैकमेल कर रहा है।

वीडियो बनाकर की ठगी

पीड़िता ने बताया कि उसकी अश्लील वीडियो बना लिए थे, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उससे छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। करीब एक साल पहले पीड़िता के पिता एवं पूर्व विधायक की मौत हो चुकी है। आरोपी अभी रकम वसूलने में लगा है। रकम न देने पर तेजाब डालने की धमकियां भी दे रहा है। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria