झारखंड में विपक्षी गठबंधन की महारैली में हंगामा, जमकर चलीं कुर्सियां,मंच से भागना पड़ा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की रैली में हंगामा हो गय। इस दौरान राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में यह रैली रांची के प्रभात तारा मैदान में होने जा रही है। गठबंधन के नेताओं का दावा है कि 28 पार्टियों ने रैली का समर्थन किया है। पांच लाख से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी भारत गठबंधन की ‘उलगुलान रैली’ में भाग लेने के लिए रांची हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।

इस बीच विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में हंगामे की खबर आ रही है। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई है। दोनों गुटों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

उलगुलान न्याय रैली

रैली में मल्लिकार्जुन खरगे, लालू प्रसाद, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता उलगुलान न्याय रैली में भाग ले सकते हैं। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रैली की तैयारियों को लेकर ‘इंडिया’ के सदस्यों के साथ बैठक की। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यह रैली केंद्र सरकार की ओर से आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल व जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।’

भाजपा ने किया कटाक्ष

झारखंड भाजपा ने ‘इंडिया’ की रैली को ‘ग्रेट फेमिली गेट टुगेदर शो’ करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह ऐसी पार्टियों का समूह है, जो अपने परिवारों को बढ़ाना चाहती हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से डरकर वे लोग एक मंच पर आए हैं।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.