वादा करके तोड़ना अमीषा पटेल को पड़ा महंगा अब इस व्यक्ति को लौटाने होंगे 2.75 करोड़ रुपये

मनोरंजन डेस्क। अपनी चुलबुली अदाओं के बॉलीवुड में मशहूर अमीषा पटेल वादा करके न निभाने और रुपये लौटाने के मामले में दिए गए चेक के बाउंस होने के बाद बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। इस मामले में उनके खिलाफ रांची में केस चल रहा था। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में मामला सुलझ गया। अमीषा पटेल और शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के बीच अदालत में समझौता हो गया। इसके तहत फिल्म अभिनेत्री शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को पांच किस्तों में 2.75 करोड़ रुपए का भुगतान करने पर सहमत हो गईं।

फिल्म बनाने का किया था वादा

उनकी ओर से पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये का चेक शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया। रांची में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने दोनों पक्ष से बात की। समझौते के मुताबिक अमीषा दूसरी किस्त में 50 लाख, तीसरी में 70 लाख, चौथी में 62 लाख और अंतिम किस्त में 31 जुलाई 2024 को 62 लाख रुपए का भुगतान करेंगी। इसके चेक भी उनकी ओर से दे दिए गए। यह मामला वर्ष 2018 का है।

रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे 2.50 करोड़ रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इसके साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म ‘देसी मैजिक’ बनाने के नाम पर भी अजय सिंह से 2.50 करोड़ रुपए ऐंठने का आरोप लगाया गया था।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother