किसान आंदोलन: किसान ​सड़कों के उखाड़ रहे कील, पुलिस ने दागे आंसू के गोले

चंडीगढ़। किसान सरकार पर वादा न निभाने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर आंदोलन करने के लिए दिल्ली की तरफ कूंच कर रहे है किसानों को रोकने के लिए​ दिल्ली के सभी बार्डर को सील कर दिया गया। किसान बड़े पत्थर और कील को उखाड़कर दिल्ली जाना चाहते है, उन्हें रोकने के लिए पुलिस जवान डटे हुए है। ​जवानों का आरोप है किसान पत्थरबाजी कर रहे है, उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़ रहे है। किसानों की प्रमुख मांगों में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने की है।

किसानों ने तोड़ी लोहे की रेलिंग

शंभू बॉर्डर पर पुल के दोनों तरफ लगाई लोहे की रेलिंग को किसानों ने तोड़ दिया है। आंसू गैस के कारण कुछ लोगों को चोटें आई हैं। वहीं चार पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है दातासिंह वाला बॉर्डर पर एक बार आंसू गैस के गोले व वाटर कैनन चलने के बाद मामला अभी शांत हो गया है। यहां अब पंजाब की तरफ से ट्रैक्टर पहुंचने शुरू हो गए हैं। बॉर्डर से लगभग 100 मीटर पीछे किसान जमा होने शुरू हो गए हैं। हरियाणा के भी काफी किसान पंजाब के किसान के पास पहुंच गए हैं। अब सभी अन्य ट्रैक्टरों के काफिले के पहुंचने का इंतजार करने लग गए हैं। जब सभी लोग यहां जमा हो जाएंगे तो यह लोग आगे की रणनीति बनाएंगे। इसके बाद ही आगे निकलेंगे।

पंजाब-हरियाणा के किसान निकले

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग ढ़ाई बजे नरवाना के साथ लगती पंजाब सीमा पर भी पुलिस व किसानों के बीच टकराव के हालात हुए थे। पंंजाब की तरफ बॉर्डर पर पुलिस द्वारा सड़क के बीच में गाड़ी गई कील किसान निकाले लगे ताे पुलिस ने आसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए और वाटर कैनन से पानी की बारिश करनी शुरू कर दी। एक बार तो किसान पीछे हट गए लेकिन फिर से सड़क पर आ डटे और कील निकालने का काम शुरू कर दिया। फिर से पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए।

काफी संख्या में हरियाणा के किसान भी पंजाब की तरफ पहुंच गए और पंजाब से बाइकों पर आए किसानों का साथ देने लग गए। मौके पर भारी संख्या में किसान मौजूद हैं। किसानों की संख्या कम होने के कारण अब किसान पीछे हट गए हैं।

शंभू बॉर्डर पर पहुंचे दस हजार किसान

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि लगभग 10,000 लोग यहां शंभू सीमा पर पहुंचे हुए हैं, किसान यहां शांतिपूर्ण स्थिति बनाए हुए हैं, ड्रोन के जरिए हमारे खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती।

टीकरी बॉर्डर सील

दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर को किया पूरी तरह से सील कर दिया है। बैरिकेड्स के जरिये दिल्ली की तरफ आने जाने वाले दोनों रास्तों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए कई लेयर की बैरिकेडिंग की है। सड़क के बीचो-बीच बड़े पत्थर रखकर नेशनल हाईवे नंबर 9 को ब्लॉक किया गया है। बहादुरगढ़ में सेक्टर 9 मोड़ पर पुलिस ने पहले ही दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर दिया था। टीकरी बॉर्डर से दिल्ली की तरफ जाने वाले अन्य रास्तों को भी बंद किया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother