सपा को एक और झटका मनोज यादव के बाद संजय गर्ग का साइकिल से मोह भंग भाजपा में जाने की चर्चा

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव का एलान फिलहाल अभी नहीं हुआ है, लेकिन टिकट कटने के डर से कुछ लोग पार्टी बदलने की तैयारी में जुट गए है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सबसे आगे प्रत्याशियों की सूची जारी की, इसलिए उनकी पार्टी को पहले झटका लगना शुरू हुआ। सबसे पहले मैनपुरी के बड़े व्यापारी नेता ने सपा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। अब सहारनपुर के सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे,सूत्रों के अनुसार उनके साथ कई और नेता भी भाजपा में जा सकते हैं। इससे सपा को तगड़ा झटका लगेगा।

हार के बाद हाशिए पर थे संजय गर्ग

पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग के समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। संजय गर्ग सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वे अपना पिछला चुनाव भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर से हार गए थे। इसके बाद से वे समाजवादी पार्टी में हाशिए पर चल रहे हैं। विधानसभा में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले पूर्व मंत्री संजय गर्ग को प्रखर वक्ता माना जाता है। चर्चा है कि संजय गर्ग के साथ महानगर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी, जिले की एक नगर निकाय के चेयरमैन और कई जिला पंचायत सदस्य के भी भाजपा में जाने की संभावना है। सपा ने हाल ही में उनके नजदीकी महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह हो हटाकर हाजी नवाब अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother