झोलाछाप ने प्रसव के दौरान इतनी जोर से दबाया पेट कि चारपाई टूट गई, जच्चा-बच्चा दोनोंं की मौत

बरेली। यूपी के बरेली जिले में गुरुवार रात एक झोलाछाप की लापरवाही से एक घर में खुशी आने से पहले ही गम पसर गया। दरअसल प्रसव के दौरान झोलाछाप ने गलत इंजेक्शन देने के बाद प्रसूता का पेट इतनी जोर से दबाया की प्रसव वाली चारपाई ही टूट गई, इस वजह से जच्चा—बच्चा दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी, झोलाछाप क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, वहीं पुलिस डॉक्टर की तलाश में जुटी हुई है।

झोलाछाप प्रसूता के ऊपर गिर गया

बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला लाइन पार मठिया निवासी सोनपाल कश्यप ने बताया कि पत्नी सुमन कश्यप (35) को बुधवार रात करीब दो बजे प्रसव पीड़ा हुई। वह उन्हें सीएचसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे। नजदीक ही क्लीनिक संचालित करने वाले अमरपाल वर्मा ने अस्पताल जाने से रोक दिया। कहा कि वह यहीं महिला डॉक्टर को बुला देगा। झोलाछाप अमरपाल ने सुमन को क्लीनिक में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया। कई इंजेक्शन लगाए। वहां बेड भी नहीं था। सुमन को एक चारपाई पर लिटा दिया, जिस पर उसका प्रसव कराया। अचानक से चारपाई टूट गई। असंतुलित होकर आरोपी झोलाछाप प्रसूता के ऊपर गिर गया। इससे जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद भी आरोपी सुमन के ठीक होने की बात कहता रहा। उसने क्लीनिक से महिला की छुट्टी कर दी। इसके बाद क्लीनिक में ताला डालकर फरार हो गया।

झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जब वह सीएचसी पहुंचे तो डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा को मृत घोषित कर दिया। सुमन की मां नन्ही देवी ने झोलाछाप अमरपाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया है। सोनपाल कश्यप ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले शाहजहांपुर के तिलहर के मोहल्ला दोदराजपुर निवासी सुमन कश्यप से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष की है। इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria