मिर्जापुर में आदमखोर कुत्ते ने पत्नी को काटकर मार डाला,बचाने आए पति को भी किया घायल

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। यहां गंगा नदी के किनारे खेतों में काम कर रहे एक दंपती पर खूंखार शिकारी कुत्ते ने हमला कर दिया, महिला को नोंच— नोंचकर मार डाला, बचाने आए पति को भी काटकर घायल कर दिया। इससे नाराज लोगों ने घेरकर कुत्ते को मार डाला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी बारीपुर निवासी बसंतु बिंद (58) और उनकी पत्नी दुलेसरा देवी (55) भटौली गंगा नदी के बीच रेत पर सब्जियों की खेती करते थे। शुक्रवार को दोनों खेत पर काम कर रहे थे। सुबह 10 बजे के करीब एक कुत्ते ने दुलेसरा पर हमला कर दिया। बचने के चक्कर में वह रेत पर गिर गई। कुत्ते ने दुलेसरा के चेहरे और गर्दन को कई जगह से नोंच खाया। दुलेसरा की चीख-पुकार सुनकर बसंतु दौड़ा तो कुत्ते ने उन पर भी हमला बोल दिया। बाएं हाथ की अंगुली सहित कई जगह काट लिया। कुछ अन्य लोग भी बचाव करने पह़ुंचे तो कुत्ते ने उन्हें भी काटकर घायल कर दिया।

जो बचाने गया उसे भी काटा

गंभीर रूप से घायल दुलेसरा देवी ने दम तोड़ दिया था। कुत्ते के हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे केवटावीर के शिवलाल (32) और हीरावती (64) को भी कुत्ते ने काटा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच कुत्ते के हमले से महिला की मौत की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई।

ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला

नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर आदमखोर कुत्ते को घेर लिया और पीटकर उसे मार डाला। कुत्ते के हमले से मरने वाली दुलेसरा देवी के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो गई है। मृतका के बेटे रामलखन उर्फ झल्लू ने बताया कि खेत में काम करते समय उनके माता-पिता पर कुत्ते ने हमला किया था। इसमें मां की मौत हो गई। देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother