Flipkart ने 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट वेयरहाउसिंग क्षमता जोड़ी, ‘द बिग बिलियन डेज’ की पहुंच 750 से ज्यादा नए पिन कोड तक बढ़ाई

Flipkart added 14 million cubic feet of warehousing capacity and expanded the reach of 'The Big Billion Days' to over 750 new pin codes.

कमाई के मोर्चे पर, इस त्योहारी सीजन में विशमास्टर्स जॉइनिंग और रिटेंशन बोनस के हकदार होंगे।

  • नए पिन कोड में लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाके शामिल; इन क्षेत्रों में पहली बार पहुंचेगा ‘द बिग बिलियन डेज’।
  • 30% से अधिक पीक डिमांड को संभालने के लिए ईकार्ट (Ekart) की शिपमेंट क्षमता बढ़ाई गई।
  • ईकार्ट के नेटवर्क में 750 से ज्यादा नए पिन कोड जुड़े, जिनमें लेह, कारगिल सहित देश के वे इलाके शामिल हैं जहां लॉजिस्टिक्स की पहुंच सीमित रही है।
  • प्रमुख सेलर हब्स में 70 नए पिक-अप स्टेशन जोड़े गए; ईकार्ट फुलफिलमेंट सेंटरों में एमएसएमई और सेलर्स के 2.5 करोड़ से अधिक उत्पाद पहले ही स्टॉक (प्री-पोजीशन) किए गए।
  • 3पीएल (3PL) फ्रेंचाइज नेटवर्क लॉन्च के महज दो महीनों में दोगुना होकर 600 तक पहुंचा; फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस से बाहर के सेलर्स और एमएसएमई को भी मिलेगा देशभर में लॉजिस्टिक्स का फायदा।
 बिजनेस डेस्क, बेंगलुरु : Flipkart भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आज ‘द बिग बिलियन डेज’ और आगामी त्योहारी सीजन से पहले ईकार्ट (Ekart) की सप्लाई चेन के बड़े विस्तार की घोषणा की। ईकार्ट ने देशभर में 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट वेयरहाउसिंग स्पेस जोड़ा है, जिससे उसकी स्टोरेज क्षमता में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। तकनीक और ऑटोमेशन में किए गए सुधारों के दम पर पीक प्रोसेसिंग क्षमता में भी 30 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है।
देशभर में तेज डिलीवरी को लेकर ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए खास कदम उठाए गए हैं। त्योहारी सीजन के दौरान लास्ट-माइल पहुंच मजबूत करने और बड़ी संख्या में ‘सेम-डे’ (उसी दिन) व ‘नेक्स्ट-डे’ (अगले दिन) डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 900 से अधिक अतिरिक्त डिलीवरी हब जोड़े गए हैं। इसके साथ देशभर में ईकार्ट केंद्रों की कुल संख्या 8,200 से अधिक हो गई है, जिनमें फुलफिलमेंट सेंटर, सॉर्टेशन हब और लास्ट-माइल डिलीवरी ऑपरेशंस शामिल हैं। इसके अलावा, 150 से अधिक शहरों में ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ के करीब 1,200 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर भी संचालित हो रहे हैं।

बुनकरों और कारीगरों के ऑर्डर्स

द बिग बिलियन डेज’ के दौरान एमएसएमई, छोटे विक्रेताओं, बुनकरों और कारीगरों के ऑर्डर्स की त्वरित पूर्ति के लिए उनके उत्पादों की 2.5 करोड़ से अधिक यूनिट्स पहले ही ईकार्ट फुलफिलमेंट सेंटरों में पहुंचा दी गई हैं। इसके अलावा, प्रमुख सेलर हब्स पर 70 अतिरिक्त पिक-अप स्टेशन खोले गए हैं, जिससे सेलर्स का फुलफिलमेंट टाइम कम किया जा सके। ईकार्ट के 3पीएल फ्रेंचाइज नेटवर्क को लॉन्च के महज दो महीनों में दोगुना करके 600 तक पहुंचा दिया गया है, ताकि फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस से बाहर के सेलर्स और एमएसएमई भी त्योहारी मांग का लाभ उठाते हुए देशभर के ग्राहकों तक आसानी से पहुंच सकें।
त्योहारी खरीदारी को भारत के कोने-कोने तक ले जाते हुए ईकार्ट ने फ्लिपकार्ट नेटवर्क में 750 से अधिक नए पिन कोड जोड़े हैं। इनमें लद्दाख के लेह और कारगिल, राजस्थान और मध्य प्रदेश के सुदूर इलाके तथा पूर्वोत्तर के कई क्षेत्र शामिल हैं—जैसे मिजोरम के कमलानगर व ज़ामुआंग; मेघालय के तुरासिटी, रेसुबेलपारा व राजाबाला; और अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला व तेजू।
विशमास्टर्स के लिए सुरक्षा और कमाई के अतिरिक्त अवसर
‘द बिग बिलियन डेज’ को सफल बनाने में विशमास्टर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) की अहम भूमिका होती है और उनके प्रति फ्लिपकार्ट की जिम्मेदारी केवल डिलीवरी तक सीमित नहीं है। प्रत्येक विशमास्टर को टर्म लाइफ इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सीडेंट कवर और मेडिक्लेम का लाभ दिया जाता है। हर त्योहारी सीजन में इस कवरेज को लगातार बेहतर किया गया है। इसके अलावा, ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ सेवा भी शुरू की गई है, जिसका लाभ विशमास्टर्स और उनके परिवार किसी भी समय ले सकते हैं।कमाई के मोर्चे पर, इस त्योहारी सीजन में विशमास्टर्स जॉइनिंग और रिटेंशन बोनस के हकदार होंगे। साथ ही, रेफरल इंसेंटिव्स के जरिए उनके लिए अतिरिक्त आय का अवसर भी उपलब्ध होगा। ‘फ्लिपकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ऐप’ के माध्यम से एआई-संचालित बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया जाता है, जिससे जरूरी जांच और सुरक्षा प्रोटोकॉल से समझौता किए बिना 10 मिनट से भी कम समय में ऑनबोर्डिंग पूरी हो जाती है। हर विशमास्टर का वेरिफिकेशन समान मानकों के आधार पर किया जाता है और यह तकनीक उन्हें जल्दी कमाई शुरू करने में मदद करती है। यह ऐप ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म का भी काम करता है, जिससे नए पार्टनर्स अपनी पहली शिफ्ट शुरू करने से पहले ही डिलीवरी से जुड़े सभी मानकों को समझ लेते हैं।
Flipkart समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सप्लाई चेन प्रमुख हेमंत बद्री ने कहा, “हर साल ‘द बिग बिलियन डेज’ ग्राहकों की उम्मीदों को नई ऊंचाई देता है—तेज डिलीवरी और व्यापक पहुंच के साथ। इस साल लेह या कारगिल का ग्राहक पहली बार बिग बिलियन डेज का अनुभव करेगा। ईकार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स को मिलाकर हमारे पास अब 8,200 से अधिक सुविधाएं संचालित हैं, जो हमें त्योहारी खुशियां अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने और विक्रेताओं को उन खरीदारों तक पहुंचने में मदद करती हैं, जिन तक वे पहले नहीं पहुंच पाते थे।”फ्लिपकार्ट ने त्योहारी सीजन के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 2.5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने की घोषणा की है, जिनमें से करीब 75,000 अवसर पहली बार वर्कफोर्स में शामिल होने वालों के लिए हैं। इन नए अवसरों में से 60 प्रतिशत लास्ट-माइल डिलीवरी से जुड़े हैं, जो कंपनी के तेज डिलीवरी पर फोकस और टियर-2 तथा टियर-3 बाजारों में फ्लिपकार्ट मिनट्स के विस्तार को दर्शाता है।
https://uphindinews.in/2026/09/30/ndiaalliancemeeting/

One thought on “Flipkart ने 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट वेयरहाउसिंग क्षमता जोड़ी, ‘द बिग बिलियन डेज’ की पहुंच 750 से ज्यादा नए पिन कोड तक बढ़ाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर