ThreeDeaths :हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू कार पलटी, तीन लोगों की मौत, चार लड़ रहे मौत से

Tragic road accident in Hathras: Out-of-control car overturns; three dead, four battling for their lives.

हाथरस: ThreeDeaths :एटा हाईवे पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सिकंदराराऊ क्षेत्र में गांव उमरावपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार नोएडा से बांगरमऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सड़क किनारे लगे इंडिकेटर बोर्ड को क्षतिग्रस्त करते हुए पुलिया के पास पलट गई।

पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे के वक्त वाहन में सात लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कार को सीधा कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान राम जी निवासी बांगरमऊ, अवधेश निवासी आलापुर, मुरादाबाद और जगतपाल निवासी बांगरमऊ के रूप में हुई है। हादसे में गोल्डी, राजीव, ढाई वर्षीय नकश और माया घायल हुए हैं। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए हाथरस के बागला सिविल अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बांगरमऊ में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ममता सरकार में डिप्टी स्पीकर रहे Ashish Banerjee ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात की पैरो तले खिसकी जमीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’