EightDeaths : हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले में यात्रियों से भरी बस पलटी, आठ लोगों की मौत, कई घायल

Bus carrying passengers overturns in Himachal Pradesh's Chamba district; eight dead, several injured.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में करीब 20 से 25 सवारियां मौजूद थीं।

चंबा। EightDeaths : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख— पुकार मच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही निजी बस हादसे का शिकार हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में करीब 20 से 25 सवारियां मौजूद थीं।

एसपी चंबा विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की सूचना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी चल रही है। हादसे की पूरी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

राहत और बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख—पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया,पुलिस और प्रशासन की टीम के पहुंचने के बाद बचाव कार्य में तेजी आई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली है। उन्होंने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि आठ यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल हैं। बस में 20 से 25 यात्रियों के होने की बात कही। हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

IndustrialDevelopment : रायबरेली में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र, ढाई लाख लोगों को मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’