LoveAffair : चार साल बाद भी प्रेमी जोड़े को नहीं मिला घर वालों का साथ,दोनों ने एक साथ छोड़ी दुनिया

Even after four years, the couple did not receive their families' support; both ended their lives together.

मरने से पहले युवती ने अपनी मां के नाम एक दिल दहला देने वाला सुसाइड नोट छोड़ा है।

बस्ती। LoveAffair : यूपी के बस्ती जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, यहां एक प्रेमी जोड़े ने चार साल बाद भी घर के लोग शादी के तैयार नहीं हुए तो दोनों ने एक साथ सुसाइड नोट लिखकर दुनिया छोड़ दी। एक साथ दो घरों के जवान बच्चों की मौत से दोनों परिवारों को तोड़कर रख दिया।पहले युवक ने घर में फंदे से लटककर प्रेमिका से वीडियोकाल करके जान दे दी, और इस सदमे को बर्दाश्त न कर पाने पर प्रेमिका ने भी ठीक उसी रास्ते को चुन लिया। मरने से पहले युवती ने अपनी मां के नाम एक दिल दहला देने वाला सुसाइड नोट छोड़ा है।

21 वर्षीय रवि निषाद निवासी राजघाट का नगर निवासी 22 वर्षीय युवती नेहा प्रजापति से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच गहरी नजदीकियां थीं। हालांकि, किन पारिवारिक या आपसी परिस्थितियों के चलते यह रिश्ता इस खौफनाक मोड़ तक पहुंचा, पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार यह दिल दहलाने वाली वारदात गुरुवार देर हुई पहले प्रेमी ने अचानक अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद प्रेमिका भी सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई। प्रेमी की मौत के गम में डूबी युवती ने कुछ ही समय बाद ही घर में फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।इस दोहरी त्रासदी के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। चार साल का प्यार इस तरह दर्दनाक अंजाम तक पहुंचेगा, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

मैं उसके बिना नहीं रह सकती

घटनास्थल पर पुलिस को मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसने अपनी मां को संबोधित पत्र​ लिखा है कि मैं उसके बिना नहीं रह सकती। अब मैं भी उसके पास जा रही हूं। मुझे माफ कर देना, मैं आपके बिना अधूरा छोड़ा हुआ सफर तय कर रही हूं। एसएचओ रामप्रसाद यादव ने बताया कि मिले इस पत्र के सामने आते ही यह साफ हो गया कि युवती प्रेमी की मौत के गम और वियोग को सहन नहीं कर सकी और उसने यह कदम उठा लिया। बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग और आत्महत्या का प्रतीत होता है, फिर भी दोनों पक्षों के स्वजन से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

IndiaNepalBorder : घुसपैठियों को सीमा पार कराने वाले तीन गिरफ्तार, पुलिस जांच में महत्वपूर्ण सुराग लगे हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां