Police Encounter पंजाब पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया

Punjab Police killed a criminal who killed two policemen in an encounter.

घायल रणजीत को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गुरदासपुर। Police Encounter पंजाब के गुरदासपुर में दो दिन दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी रणजीत सिंह ने आदियां गांव स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की हत्या की थी। मुठभेड़ में आरोपित जख्मी हो गया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।यह मुठभेड़ बुधवार सुबह हुई, जब पुलिस टीम आरोपित रणजीत सिंह की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। घायल अवस्था में उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद इलाके में थी दहशत

रणजीत सिंह ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर हुए हमले में शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वहां तैनात होमगार्ड जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोलियों से हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव था।

पुलिस ने मंगलवार को ही इस केस के एक अन्य आरोपित दिलावर सिंह निवासी आलीनंगल को गिरफ्तार कर लिया था। दिलावर सिंह की पूछताछ में ही रणजीत सिंह और उसके दूसरे साथी इंद्रजीत सिंह निवासी आदियां के बारे में अहम सुराग हाथ लगे थे। दिलावर ने बताया था कि रणजीत और इंद्रजीत भी हत्या में शामिल थे। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया था।

लखनऊ की रौनक में घुली Adah Sharma की सादगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria