Murder of a youth गोरखपुर में पत्नी के आशिक को पहले शराब पिलाई फिर दो भाईयों के साथ मिलकर गला रेत दिया

In Gorakhpur, the wife's lover was first given alcohol and then, along with two brothers, he was strangled to death.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

गोरखपुर। Murder of a youth यूपी के गोरखपुर में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक पहले पत्नी के आशिक को शराब पिलाई​ फिर भाईयों के साथ मिलकर उसका गला रेत दिया। मारने से पहले उसके शरीर को चाकू से जगह—जगह गोद दिया। हत्या के बाद शव को रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके हत्या का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी नौसड़ चौराहे पर फास्टफूड का ठेला चलाता है। उसके दोनों भाई वहीं काम करते हैं। दोनों ने अभिषेक के हाथ-पैर पकड़ लिए और आरोपी पति ने चाकू से गला रेतने के बाद कई वार करके उसे मार डाला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहपुर के गीता वाटिका पानी की टंकी के पास आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन कुमार और विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

35 जगह किए थे गंभीर वार

बता दें कि नौसड़, पेवनपुर गांव के निवासी अभिषेक सिंह की छह फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। सात फरवरी को खून से लथपथ उसका शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि धारदार हथियार से 35 जगह गंभीर वार किए गए थे। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती दिनों में यह हत्या रंजिश का मामला समझा जा रहा था। जांच आगे बढ़ी तो मामला अवैध संबंध के शक से जुड़ा मिला। जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस की जांच में पता चला कि अभिषेक शाहपुर के गीता वाटिका पानी की टंकी के पास आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन कुमार और उसके भाई विजय के साथ मुख्य आरोपी की बाइक से शराब खरीदने गया था। पुलिस ने जब दोनों भाइयों से पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल की।

पहले की शराब पार्टी फिर ली जान

आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी नौसड़ चौराहे पर फास्टफूड का ठेला लगाता है। दोनों उसी की दुकान पर काम करते हैं। वे लोग अक्सर दुकान बंद करने के बाद एक साथ शराब पार्टी करते थे। उसमें अभिषेक भी शामिल होता था। मुख्य आरोपी के घर अभिषेक अक्सर जाता रहता था। शक के चलते मुख्य आरोपी ने अपने दोनों कर्मचारियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। अभिषेक को पार्टी के बहाने बाइक से पेवनपुर गांव ले जाकर साथ में शराब पिलाई। नशे की हालत में आरोपियों ने चाकू से गला रेता फिर कई वार किए। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर भाग गए।

Poor health system : अंबेडरकरनगर में बीए पास युवक और इंटर के छात्र ने कर दी सर्जरी, प्रसूता की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother