बारामती। चापर हादसे के शिकार हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख Deputy Chief Minister Ajit Pawar गुरुवार को अंतिम यात्रा पर निकले। इस दौरान उनके समर्थक उन्हें आखिरी विदाई देने एकत्र हुए। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे है। पूर्व डिप्टी सीएम की मौत पर महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित का अंतिम संस्कार आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान से किया जाएगा।उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार बुधार को सतारा में उनके पैतृक गांव में किया गया। उनके छोटे बेटे ने उन्हें मुखाग्नी दी। जाधव भी उसी दुर्भाग्यपूर्ण चार्टर प्लेन में सवार थे, जो कल बारामती में क्रैश हो गया था।
श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
अजित दादा को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग बारामती पहुंच रहे है। इसी क्रम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके काटेवाड़ी आवास पर पहुंचे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती जाने के लिए मुंबई से रवाना हो गए। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे।
#WATCH | Baramati | The last rites of Maharashtra Deputy CM late Ajit Pawar will be held at Vidya Pratishthan ground at 11 am today
He passed away yesterday when the aircraft he was travelling in crashed in Baramati, killing all on board. pic.twitter.com/J0zi60htgY
— ANI (@ANI) January 29, 2026
चाचा शरद पवार पहुंचे अंतिम संस्कार में
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंच गए हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पार्थिव शरीर उनके अंतिम संस्कार से पहले काटेवाड़ी स्थित उनके आवास पर लाया गया है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में चल रही हैं। वहीं इससे पहले एनसीपी प्रमुख अजित पवार के समर्थक मेडिकल कॉलेज के बाहर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए थे, जब उन्हें वहां से बाहर ले जाया गया।
डिप्टी सीएम का विमान क्रैश: पांच पर उपमुख्यमंत्री बनने वाले Ajit Pawar के बारे में जानिए
