Airbnb पर मिलेगा सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मुंबई को लोकल्स की तरह की महसूस करने का मौका

Experience Mumbai like a local with Siddhant Chaturvedi on Airbnb

यह मुंबई में एयरबीएनबी का एक्सक्लूसिव ओरिजिनल एक्सपीरियंस है।

इस एक्सपीरियंस के लिए 19 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगी बुकिंग

 

बिजनेस डेस्क, नईदिल्ली:Airbnb  भारत में जेन जेड के ट्रैवल पर म्यूजिक का गहरा असर दिख रहा है। 2026 में 77 प्रतिशत जेन जेड ने अपनी ट्रिप्स को कंसर्ट और फेस्टिवल्स के हिसाब से प्लान किया है । इसी रुझान को देखते हुए, एयरबीएनबी इन प्रशंसकों को उनकी पसंदीदा दुनिया के और करीब ला रही है। लोलापलूजा के साथ अपनी ग्लोबल लाइव म्यूजिक पार्टनरशिप के तहत एयरबीएनबी ने अभिनेता, संगीतकार और सांस्कृतिक आवाज बन चुके सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘लोला इंडिया लाइक ए लोकल’ की मेजबानी करने के लिए साझेदारी की है। यह मुंबई में एयरबीएनबी का एक्सक्लूसिव ओरिजिनल एक्सपीरियंस है।

एक खास और वन्स-इन-ए-लाइफटाइम एक्सपीरियंस के रूप में डिजाइन किए गए इस आयोजन से मेहमानों को उस शहर को करीब से जानने का मौका मिलेगा,जिसने सिद्धांत की पहचान बनाई है। उन्हें यहां सिद्धांत की पसंदीदा जगहों, खानपान, म्यूजिक और क्रिएटिव स्पेस को देखने का मौका मिलेगा। और फिर लोलापलूजा इंडिया के साथ दिन के आखिर में वह इस सफर के जादू को महसूस कर सकेंगे।

डिजिटल सिटी गाइड

इस गठजोड़ के केंद्र में है मुंबई गाइडबुक। यह डिजिटल सिटी गाइड है, जिसे सिद्धांत चतुर्वेदी ने क्यूरेट किया है खास लोलापलूजा इंडिया 2026 के दौरान मुंबई आने वाले ट्रैवलर्स के लिए। उन्हें प्रेरित करने वाले शहर को ध्यान में रखकर तैयार गाइडबुक में सिद्धांत की पसंदीदा जगहों, लोकल स्पॉट्स और एयरबीएनबी की चुनिंदा ठहरने की जगहों को शामिल किया गया है, जिनसे शहर का असली रंग निखरकर सामने आता है। भारत में 76 प्रतिशत जेन जेड ट्रैवलर्स का कहना है कि वह पहली बार किसी कंसर्ट या फेस्टिवल की वजह से ही इस शहर में आए हैं। ऐसे में यह गाइडबुक उनकी उत्सुकता को शांत करती है और उन्हें अपने ट्रिप को बढ़ाने और मुंबई को किसी लोकल की तरह महसूस करने का मौका देती है।

म्यूजिक इवेंट के लिए ट्रैवलिंग

सिर्फ चार मेहमानों को इस गाइड को करीब से जीने का मौका मिलेगा। एक ऐसे समय में जहां ज्यादातर भारतीय डिस्कवरी और रेयर मूमेंट्स के लिए ट्रैवल करने निकलते हैं, इस खास आयोजन के माध्यम से उन्हें इस गाइड में दी गई रिकमेंडेशन को रियल मूमेंट, स्टोरीज और शेयर्ड एक्सपीरियंस में बदलने का मौका मिलेगा। 62 प्रतिशत जेन जेड ट्रैवलर्स का कहना है कि किसी नए शहर को जानना ही उन्हें ट्रैवल करने के लिए सबसे ज्यादा प्रोत्साहित करता है। वहीं 55 प्रतिशत ट्रैवलर्स वन्स-इन-ए-लाइफटाइम एक्सपीरियंस के लिए ट्रैवल करते हैं।* म्यूजिक इवेंट के लिए ट्रैवलिंग करते हुए मेहमान वही करते हुए दिन बिताएंगे, जो वह चाहते हैं। यहां उन्हें सिद्धांत के पसंदीदा लोकल फूड जॉइंट पर खाने का मौका मिलेगा। इसके बाद बांद्रा के ऐतिहासिक रनवार विलेज में उन्हें एक क्यूरेटेड हेरिटेज वॉक कराया जाएगा। इसके बाद सिद्धांत की एक परफॉर्मेंस के साथ सफर आगे बढ़ेगा, जिसमें सिद्धांत इस शहर से प्रेरित अपना ओरिजिनल ट्रैक परफॉर्म करेंगे। फिर मेहमान म्यूजिक और एनर्जी में डूबने के लिए लोलापलूजा इंडिया की ओर कदम बढ़ाएंगे।

सुपर मजेदार दिन

सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, ‘मुंबई ने मेरी हर चीज को आकार दिया है – मेरे म्यूजिक से लेकर उन जगहों को जहां मैं बार-बार वापस जाता हूं। एयरबीएनबी पर इस एक्सपीरियंस को होस्ट करना और उनके साथ मुंबई गाइडबुक बनाना, मेहमानों का स्वागत करने का मेरा तरीका है। इसमें उन सब को शामिल किया गया है, जिन मोहल्लों से मुझे प्यार है, जो आवाजें मुझे इंस्पायर करती हैं और रोजमर्रा के वो पल जो मुंबई को मुंबई बनाते हैं। साथ में दिन भर घूमना और आखिर में लोलापालूजा इंडिया में शिरकत करना, इसे शेयर करने का सबसे सही तरीका लगता है। मैं इस सुपर मजेदार दिन के लिए बहुत एक्साइटेड हूं!’यह एक्सपीरियंस एयरबीएनबी के पहले ग्लोबल लाइव म्यूजिक पार्टनरशिप एट लोलापलूजा इंडिया 2026 पर आधारित है। इसमें एक्सक्लूसिव, फेस्टिवल से जुड़े एयरबीएनबी एक्सपीरियंसेज शामिल हैं। इसमें बैकस्टेज एक्सेस से लेकर कलाकारों के नेतृत्व में सेशंस और बिहाइंड द सीन्स टूर का मौका मिलेगा, जिन्हें खास तौर पर प्रशंसकों को उनके पसंदीदा म्यूजिक और कल्चर के करीब लाने के लिए डिजाइन किया गया है।

अनुभव सफर को यादगार बनाते हैं

एयरबीएनबी में इंडिया एंड साउथईस्ट एशिया के कंट्री हेड अमनप्रीत बजाज ने कहा, ‘एयरबीएनबी में हम जानते हैं कि आज के ट्रैवलर्स किसी नए शहर को खोजने के मौके से उतने ही मोटिवेटेड होते हैं, जितना कि वन्स-इन-ए-लाइफटाइम एक्सपीरियंस से। लाइव म्यूजिक जैसे पल अक्सर इस सफर की शुरुआत करते हैं, लेकिन आसपास के मोहल्लों, होस्ट और रोजमर्रा के अनुभव सफर को यादगार बनाते हैं। ‘लोला इंडिया लाइक ए लोकल’ के साथ सिद्धांत इस सोच को सच कर रहे हैं। इसके माध्यम से वह मेहमानों को अपनी नजरों से मुंबई को अनुभव करने का एक अनोखा मौका दे रहे हैं, जिसमें म्यूजिक, कल्चर और उस तरह का लोकल कनेक्शन शामिल है, जिसके लिए एयरबीएनबी को जाना जाता है।’

लोला इंडिया लाइक ए लोकल एक्सपीरियंस के बारे में:

सिद्धांत के नेतृत्व में और उनके द्वारा ही तैयार किया गया 4 घंटे का यह एक्सपीरियंस मुंबई में होगा और इसमें शामिल होगा:
● पसंदीदा स्वाद के साथ शुरुआत: इस एक्सपीरियंस की शुरुआत होगी सिद्धांत के एक पसंदीदा लोकल फूड स्पॉट से। यह मोहल्ले का ही एक फूड पॉइंट है, जहां वह अक्सर जाते थे, जब वह बांद्रा में रहते थे।
● बांद्रा स्ट्रॉल: रनवार विलेज से एक खास क्यूरेटेड वॉक और बांद्रा की खूबसूरती और कहानियों को महसूस करने के लिए आर्किटेक्ट निखिल महाशुर जुड़ेंगे।
● जैम ऑन: इसके बाद मेहमान सिद्धांत के साथ एक खास जैम सेशन के लिए ठहरेंगे।
● सिद्धांत के साथ लोलापलूजा इंडिया: दिन के आखिर में मेहमानों को लोलापलूजा इंडिया में शिरकत का मौका मिलेगा। इसमें सिद्धांत इनसाइड गाइड के तौर पर रहेंगे और साथ मिलकर लाइव एक्ट का मजा लेंगे।

कैसे बुक करें:
● बुकिंग के लिए आवेदन की शुरुआत 19 जनवरी, 2026 को सुबह 11 बजे से airbnb.com/siddhant पर होगी।
● इस 4 घंटे के एक्सपीरियंस की कीमत शून्य रुपये होगी।
● इस एक्सपीरियंस को अधिकतम 4 गेस्ट के लिए बुक किया जाएगा। 1 या 2 लोगों के लिए बुक किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि अगर स्पॉट्स लिमिटेड हुए तो आपको सिर्फ 1 गेस्ट के लिए ही बुक करने का मौका मिलेगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर गेस्ट का चयन किया जाएगा।
● मुंबई आने-जाने का खर्च गेस्ट को खुद ही वहन करना होगा।

बिजली कर्मचारी संगठनों ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल पर यूं जताया विरोध, कहा, ‘सरकारी डिस्कॉम पूरी तरह हो जाएंगे कंगाल’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria