सहारनपुर। Horrific accident in Saharanpur यूपी सहारनपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहलाने वाले हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों की वहां का मंजर देखकर रूह कांप गई। हादसे का शिकार परिवार सैय्यद माजरा गांव का रहने वाला था। जैसे ही कार गांव की सीमा पार करके एक्सप्रेसवे पर पहुंची, उसी समय देहरादून की ओर से तेज रफ्तार में खनिज से भरा एक डंपर आ रहा था। जो अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सूत्रों के अनुसार कार को अचानक सामने देखकर डंपर चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सीधे कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह डंपर के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद सात लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकलवाया। जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को डंपर के नीचे से निकलवाया गया। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
यह हुए हादसे का शिकार
संदीप,रानी पत्नी महेंद्र,रानी की बेटी एक अज्ञात,विपिन, संदीप की मौसी का लड़का दौलतपुर, चिलकाना उमेश सिंह,महेन्द्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मृतकों के शव कार से निकाले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों गांवों में सन्नाटा पसर गया।
इसे भी पढ़ें….
